दबंगों ने मुखिया को परिवार समेत पीटा
सिलाव प्रखंड की कुल-फतेहपुर पंचायत का मामलादबंगों ने मुखिया को परिवार समेत पीटादबंगों ने मुखिया को परिवार समेत पीटादबंगों ने मुखिया को परिवार समेत पीटादबंगों ने मुखिया को परिवार समेत पीटादबंगों ने...

सिलाव प्रखंड की कुल-फतेहपुर पंचायत का मामला
तीन लोगों के खिलाफ करायी गयी एफआईआर
फोटो:
27नालंदा01: पीड़ित मुखिया का परिवार।
बिहारशरीफ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
सिलाव प्रखंड की कुल-फतेहपुर पंचायत की मुखिया व उनके परिवार को दबंगों ने पीटा। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में सोमवार की शाम हुई। मुखिया आशा देवी का आरोप है कि बदमाश शराब के नशे में धुत्त थे। उन्होंने जेवर छीनने व अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में विन्देश्वर महतो, रविन्द्र महतो व अनुज महतो के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है।
मुखिया ने बताया कि शाम को उनके घर के पास बदमाश उन्हें जाति सूचक गाली दे रहे थे। उनकी बहू ने ऐसा करने से मना किया तो मारपीट करने लगे। गले से मंगलसूत्र छीन लिया। वह बचाने आयी तो उनके साथ मारपीट की। शोरगुल सुनकर उनका बेटा आया तो दबंगों ने उसे भी पीटा। उनका कहना है कि उन्होंने मुखिया बनाया है। उन्हें उनके इशारे पर चलना होगा। उससे पहले ही बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गये। मुखिया पति ने कहा कि पहले भी उनके साथ मारपीट की गयी थी। उस समय भी दबाव देकर समझौता करा लिया गया था। थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
