किराये के मकान से हथियार के साथ किरायेदार गिरफ्तार
Mar 10, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
हरनौत के शिवाजी नगर मोहल्ले में किरायेदार अश्विनी पंडित को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह संदीप कुमार सिंह के मकान में किराये पर रहता था। पुलिस ने उसके बिस्तर के नीचे छिपे देसी कट्टे को बरामद किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

हरनौत। शहर के शिवाजी नगर मोहल्ले में किराये के कमरे से हथियार के साथ किरायेदार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि चेरन गांव के अश्विनी पंडित को पकड़ा गया है। वह संदीप कुमार सिंह के मकान में किराये पर रहता था। बिस्तर के नीचे छिपाकर रखे गये देसी कट्टे को बरामद किया गया है। छापेमारी में नीरज कुमार, राजेश कुमार सिंह, कृष्णा प्रसाद आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


