तेजस्वी यादव ने 17 माह में किया बेहतर काम : सुधाकर
तेजस्वी यादव ने 17 माह में किया बेहतर काम : सुधाकर तेजस्वी यादव ने 17 माह में किया बेहतर काम : सुधाकर तेजस्वी यादव ने 17 माह में किया बेहतर काम : सुधाकर तेजस्वी यादव ने 17 माह में किया बेहतर काम :...

तेजस्वी यादव ने 17 माह में किया बेहतर काम : सुधाकर 17 महीने बनाम नीतीश के 20 साल की हुई चर्चा राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित फोटो: राजद चर्चा: नालंदा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार कार्यक्रम में शामिल बक्सर सांसद सुधाकर सिंह व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया। इसमें तेजस्वी यादव के 17 महीने के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल को नीतीश कुमार के 20 साल के शासन के मुकाबले बेहतर बताया गया। वक्ताओं ने तेजस्वी यादव के आर्थिक न्याय के विजन को जमकर सराहा और कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सांसद सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर राजनीतिक हमला करते हुए उन्हें नकली सेकुलर नेता बताया और कहा कि उन्होंने लोकतंत्र का बार-बार अपमान किया है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को दुनिया का सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष नेता बताते हुए कहा कि वे कभी भाजपा के आगे नहीं झुके। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख नौकरियां देने, तालीमी मरकज और आशा आंगनबाड़ी सेविकाओं के वेतन में वृद्धि करने, 4.5 लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन करवाने और जातीय जनगणना आरक्षण का दायरा बढ़ाने जैसे ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख किया। पूर्व विधायक सतीश कुमार और डॉ. रविकांत ने नीतीश कुमार की सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार बताया और कार्यकर्ताओं से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक कुशल सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिलाव प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने की तो संचालन विनोद यादव ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, प्रधान महासचिव सुनील यादव, दीपक कुमार, मनोज यादव, रजनीश कुमार सिंह, गणेश शंकर कुशवाहा, कल्लू मुखिया, संतोष पांडेय, रामाशीष चौधरी, पवन यादव, अमरजीत कुमार, रंजीत यादव, बबीता देवी, बृजकिशोर मेहता, पारस राजवंशी, एलन रविदास आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।