
20 साल में जो नहीं हुआ, 20 महीने में करके दिखाऊंगा : तेजस्वी
संक्षेप: तेजस्वी यादव ने हिलसा और इस्लामपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए हर परिवार में एक नौकरी और महिलाओं को 25 सौ रुपये देने का वादा किया। उन्होंने बीजेपी पर नीतीश कुमार को हाईजैक करने का आरोप लगाया और कहा कि 20 साल में जो नहीं हुआ, वो 20 महीने में करके दिखाएंगे।
20 साल में जो नहीं हुआ, 20 महीने में करके दिखाऊंगा : तेजस्वी राजद नेता ने हिलसा व इस्लामपुर में की चुनावी सभाएं बीजेपी पर नीतीश कुमार को हाईजैक करने का लगाया आरोप हर परिवार में नौकरी व महिलाओं को 25 सौ देने का किया वादा कहा-हिलसा में पिछली बार बेईमानी से हराया गया राजद प्रत्याशी को फोटो : तेजस्वी01-हिलसा में राजद प्रत्याशी अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव को जीत की माला पहनाते राजद नेता तेजस्वी यादव। तेजस्वी02-इस्लामपुर में तेजस्वी यादव की सभा में लोगों की भीड़। हिलसा/इस्लामपुर, हिन्दुस्तान टीम। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को नालंदा पहुंचे। उन्होंने हिलसा व इस्लामपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।

भाजपा पर नीतीश कुमार को हाईजैक करने का आरोप लगाया। साथ ही, सरकार बनने पर हर परिवार में एक नौकरी और महिलाओं को हर महीने 25 सौ रुपये देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के 20 साल के शासन में जो नहीं हुआ, वो 20 महीने में करके दिखाएंगे। हिलसा में लोगों से कहा कि पिछली बार बेईमानी करके राजद प्रत्याशी को हराया गया था। इस बार सतर्क रहिएगा। कोई भी गड़बड़ी करे तो वीडियो रिकॉर्ड कर लें। वे जो वादे कर रहे हैं, नीतीश सरकार घबराकर उसकी नकल कर रहे हैं। भाजपा रिमोट से चला रही सरकार : उन्होंने कहा कि चाचा नीतीश कुमार के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है। अब दिल्ली से भाजपा रिमोट से बिहार सरकार चला रही है। बिहार को कोई बिहारी ही चलाएगा, बाहरी नहीं। मोदी जी फैक्ट्री गुजरात में लगवाएंगे और ‘विक्ट्री’ बिहार में चाहेंगे। यहां आकर कट्टा और हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं। इसके बजाय उन्हें 11 साल का हिसाब देना चाहिए। उम्र कच्ची है पर जुबान पक्की: उन्होंने कहा कि उनकी उम्र कच्ची है पर जुबान पक्की। 17 महीने के कार्यकाल में उन्होंने पांच लाख सरकारी नौकरी दी। साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षक को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। सरकार रिश्वत के रूप में महिलाओं को 10 हजार रुपये दे रही है। इसे बाद में सूद समेत लौटाना पड़ेगा। महागठबंधन के शासन में कोई गुंडागर्दी करेगा तो उसे सजा जरूर मिलेगी। तेजस्वी किसी को नहीं बख्शेगा। उनकी परछाई भी अगर गलत काम करेगी तो उसे भी सजा मिलेगी। पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और त्वरित कार्रवाई के लिए महागठबंधन को वोट दें। उनके पीछे पीएम, सीएम व केन्द्र के कई मंत्री लगे हुए हैं। उन्हें रोकने के लिए 30 हेलीकॉप्टर लगाये गये हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




