
घाटकुसुंभा प्रखंड को घोषित किया जाएगा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र : तेजस्वी
संक्षेप: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शेखपुरा के घाटकुसुंभा में चुनावी सभा में कहा कि यदि उनकी सरकार बनी, तो 20 दिनों के भीतर नए कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने वादा किया कि जिन परिवारों में सरकारी नौकरी नहीं है, उनके एक सदस्य को नौकरी मिलेगी और घाटकुसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाएगा।
घाटकुसुंभा प्रखंड को घोषित किया जाएगा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र : तेजस्वी सरकार बनी तो 20 दिनों के भीतर बनेगा कानून फोटो : 02 मनोज 03 : शेखपुरा के घाटकुसुंभा में राजद प्रत्याशी के साथ लोगों से मिलते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। 02मनोज 02 : शेखपुरा के घाटकुसुंभा में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में उमड़ी भीड़। शेखपुरा, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शेखपुरा के घाटकुसुंभा में रविवार को चुनावी सभा में कहा कि सरकार बनी तो 20 दिनों के अंदर नए कानून बनाए जाएंगे। जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उन परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

शेखपुरा के घाटकुसुंभा प्रखंड को जलजमाव से मुक्त करके बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इस्लामिया हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने तीन महीने की सरकार में करीब सात लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी है। उन्होंने सभा में गर्जना के साथ कहा कि पीएम मोदी जी ने सभी फैक्ट्री गुजरात में लगायी है। बिहार में एक भी कल कारखाना नहीं खुला है। रोज बिहार से युवाओं का पलायन कामकाज के लिए तथा रोजगार की खोज में दूसरे प्रांतों मे होता है। हम मुद्दे की बात करते हैं। डोमिसाइल नीति करेंगे लागू : तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में हर युवा को रोजगार, हर घर मे नौकरी देकर और बेहतर बिहार बनाएंगे। डोमिसाइल नीति लागू करेंगे तथा मुफ्त मे परीक्षा फॉर्म बनाएंगे। राजद प्रत्याशी विधायक विजय सम्राट ने कहा कि आप सबों का सहयोग और विश्वास ही मेरी ताकत है। घाटकोसुंभा को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित कराना एवं क्षेत्र का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। शेखपुरा के हर गांव में सड़क बनाने का काम किया है। प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। मौके पर ललन साव, मंटू साव, कारू सिंह, विकास सिंह, मोहम्मद बेचु खान, शिवकुमार सिंह, संजय गोप, शैलेन्द्र सिंह, विलास सिंह व अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




