Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTejashwi Yadav Appeals for Change in Hilsa Promises Prosperity
हिलसा में घपला कर 12 वोट से हरा दिया : तेजस्वी

हिलसा में घपला कर 12 वोट से हरा दिया : तेजस्वी

संक्षेप: तेजस्वी यादव ने हिलसा में चुनावी सभा में जनता से महागठबंधन के प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव को एक मौका देने की अपील की। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में वोट की चोरी का आरोप लगाया और कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो पेंशन राशि 1500 रुपये और 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

Mon, 3 Nov 2025 06:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

हिलसा में घपला कर 12 वोट से हरा दिया : तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष ने जनता से की एक मौका देने की अपील हिलसा के बस स्टैंड के मैदान में लोगों को किया संबोधित फोटो : हिलसा तेजस्वी यादव : हिलसा बस स्टैंड मैदान में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भाषण सुनने के लिए जमा हुजूम। हिलसा, निज प्रतिनिधि। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को हिलसा के बस स्टैंड के मैदान में चुनावी सभा कर नालंदा में बदलाव करने की अपील की। उन्होंने जनता से एक बार महागठबंधन के प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव को मौका देने का आग्रह करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हिलसा में घपला कर राजद प्रत्याशी को 12 वोट से हरा दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि लोगों को 2020 विधानसभा चुनाव याद है। हिलसा में वोट की चोरी की गयी थी। उन्होंने लोगों से पूछा कि आपकी सीट चुरायी गयी थी ना। समर्थन मिलने पर उन्होंने कहा कि शक्ति यादव 550 वोट से जीत चुके थे। रात में घपला कर 12 वोट से हरा दिया गया। इस बार सतर्क रहिएगा। महागठबंधन की सरकार बनी तो पेंशन की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये की जाएगी। 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। सभा में राजद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला, युवा राजद के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, सुखदेव यादव, नवल यादव, लक्ष्मी यादव, उपेन्द्र यादव, मुकेश साह, दिनेश यादव, मुकेश पासवान, भीम यादव, परवेज आलम, मनीष यादव, बिंदु मुखिया, सुरेन्द्र यादव, नीतीश कुमार, टुनटुन सिंह यादव, पंकज यादव, धर्मेन्द्र यादव, सोनू यादव आदि मौजूद थे। बिहार को बिहारी ही चलाएगा, बाहरी नहीं इस्लामपुर में तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के खानकाह हाई स्कूल के मैदान में तेजस्वी ने हुंकार भरते हुए कहा कि बिहार को कोई बिहारी ही चलाएगा, बाहरी नहीं। बिहार में उन्हें रोकने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के दर्जनों नेता और मंत्री लगे हैं। उन्हें हार का डर सता रहा है। बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव, परिवर्तन, नौकरी और रोजगार के लिए उन्हें एक मौका दीजिए। उनकी सरकार बनी तो हर घर खुशहाल होगा। दंगा-फसाद की बात करने वाले लोगों से विकास की बात करें। अंतर 20 महीने में दिखने लगेगा। बिहार में कोई अपराध करेगा तो उसे सजा दिलायी जाएगी। उन्होंने हिलसा, इस्लामपुर में राजद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की और प्रत्याशी को विजय की माला भी पहना दी। मौके पर मिथलेश प्रसाद यादव, युगेश्वर प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार, रिंकू देवी, उमेश पासवान के अलावा महागठबंधन के सभी दलों के नेता मौजूद थे।