Biharsharif News नाबालिग का अपहरण कर मांगी 50 हजार फिरौती
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफBiharsharif News नूरसराय पुलिस ने किशोर को किया बरामद, दो गिरफ्तार नाबालिग का अपहरण कर मांगी 50 हजार फिरौती नाबालिग का अपहरण कर मांगी 50 हजार फिरौती

Biharsharif News नूरसराय पुलिस ने किशोर को किया बरामद, दो गिरफ्तार नूरसराय थाना क्षेत्र के जयप्रकाशपुर-भेड़िया गांव की घटना नूरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के जयप्रकाशपुर-भेड़िया गांव से एक नाबालिग किशोर का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद बदमाशों ने परिजन से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपहृत किशोर को बरामद कर लिया। दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक नाबालिग है।
घटना की जानकारी
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि 24 जून की रात को जयप्रकाशपुर-भेड़िया गांव के जितेन्द्र कुमार ने सूचना दी कि उनके भांजे 17 वर्षीय सौरभ कुमार का अपहरण कर लिया गया है। फिरौती के रूप में 50 हजार रुपये मांगे जा रहे है। सूचना मिलते ही टीम का गठन कर जांच शुरू की गयी।पुलिस की कार्रवाई
10 घंटे के भीतर ही अपहृत को दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव के सामुदायिक भवन से सकुशल बरामद कर लिया गया। दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक चरुईपर गांव निवासी शैलेन्द्र पासवान का पुत्र मोनू कुमार है। दूसरा नाबालिग है। घटना में उपयोग की गयी बाइक भी बरामद की गयी है। बदमाशों को कोर्ट के हवाले कर दिया गया है। छापेमारी टीम में धीरज कुमार पूरी, सौरभ सुमन आदि शामिल थे। (नूरसराय से पुतुल सिंह)अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦किशोर का अपहरण कहाँ हुआ?−
किशोर का अपहरण नूरसराय थाना क्षेत्र के जयप्रकाशपुर-भेड़िया गांव में हुआ।
✦पुलिस ने किशोर को कब बरामद किया?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


