Biharsharif News: जिराईन नदी के छिलका में तकनीकी सुधार के लिए मंत्री से मिले सदरपुर के लोग

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: सदरपुर क्षेत्र के लोगों ने जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने जिराईन नदी पर बने छिलका में तकनीकी सुधार की मांग की ताकि बरसात के पानी की निकासी हो सके। इससे किसानों को फसल बोने में सुविधा होगी और नुकसान कम होगा।

Biharsharif News: जिराईन नदी के छिलका में तकनीकी सुधार के लिए मंत्री से मिले सदरपुर के लोग

Biharsharif News: जिराईन नदी के छिलका में तकनीकी सुधार के लिए मंत्री से मिले सदरपुर के लोग सदरपुर क्षेत्र की जलजमाव समस्या के निदान की मांग उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई का आदेश Ñ फोटो : पटना सदरपुर : पटना में बुधवार को उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से छिलका में तकनीकी सुधार के लिए मिलकर अपनी बातों को रखते जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार पासवान व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

जलजमाव की समस्या का समाधान

अस्थावां प्रखंड के सदरपुर एवं आसपास के गांवों में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से पटना में उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आवेदन देकर जिराईन नदी पर बने छिलका में तकनीकी सुधार कर बरसात के पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।

किसानों की कठिनाईयां

जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार पासवान ने बताया कि सदरपुर गांव के पास जिराईन नदी में अधिक ऊंचाई पर बने छिलका के कारण ओंदा, नेरूत, अनदी, सदरपुर और गोंगचक गांवों की हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि में बारिश का पानी जमा हो जाता है। जल निकासी नहीं होने से किसानों को रबी और खरीफ दोनों मौसम की फसलों की बुआई करने में काफी परेशानी होती है। इससे हर वर्ष किसानों को लाखों का नुकसान होता है। उन्होंने बताया उपमुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया।

आभार व्यक्त किया गया

प्रतिनिधिमंडल में अरुण कुमार मेहता, संजय कुमार चौधरी, कृष्ण बल्लभ प्रसाद, ज्योति कुमार व अन्य शामिल थे। आश्वासन मिलने पर लोगों ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

सामान्य प्रश्न

क्या प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से किस समस्या के समाधान के लिए मुलाकात की?
प्रतिनिधिमंडल ने जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।