समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक प्रतिनिधि मिले शिक्षा मंत्री से

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

नवनियुक्त माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पाण्डेय ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं जैसे वेतन, सेवा निरंतरता और गैर शैक्षणिक कार्यों पर चर्चा की। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक प्रतिनिधि मिले शिक्षा मंत्री से

समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक प्रतिनिधि मिले शिक्षा मंत्री से वेतन, सेवा निरंतरता व गैर शैक्षणिक कार्यों का उठाया मुद्दा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा फोटो : नालंदा टीचर : पटना में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात करते नवनियुक्त माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पाण्डेय। नालंदा, निज संवाददाता।

शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

सूबे के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर नवनियुक्त माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पाण्डेय ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से वेतन, सेवा निरंतरता व गैर शैक्षणिक कार्यों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में काम किया जाएगा। डॉ. पाण्डेय ने शिक्षा मंत्री के समक्ष शिक्षकों की कई ज्वलंत समस्याएं रखीं। इनमें पूर्ण वेतनमान, समय पर वेतन भुगतान, सेवा निरंतरता, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति तथा शनिवार को हाफ डे लागू करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं।

शिक्षकों की मानसिक स्थिति

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को लगातार मानसिक दबाव में रखकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। सरकार यदि मिशन गुणवत्ता शिक्षा को सफल बनाना चाहती है, तो शिक्षकों को समस्या मुक्त करना होगा। स्वस्थ माहौल में ही सफल होगा शिक्षा मिशन : प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक माहौल तभी बन सकता है, जब शिक्षक मानसिक रूप से तनावमुक्त होकर काम करें। उन्होंने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर उन्हें मानसिक यातना से राहत दी जाए। ताकि शिक्षक पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सरकार के शिक्षा मिशन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभा सकें। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कौन हैं?
शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पाण्डेय हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।