जनगणना में लगे शिक्षकों में ऊहापोह की स्थिति
बिहारशरीफ में जनगणना के कार्य में लगे शिक्षकों में ऊहापोह की स्थिति है। बीपीएनपीएसएस शिक्षक संघ ने सीएम और डीएम को आवेदन देकर दिशा निर्देश मांगे हैं। शिक्षकों का कहना है कि डीईओ के आदेश से जनगणना का काम प्रभावित होगा। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश की अपील की है।

जनगणना में लगे शिक्षकों में ऊहापोह की स्थिति डीईओ के आदेश को लेकर शिक्षक संघ ने सीएम व डीएम को दिया आवेदन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में दो मई से जनगणना का काम शुरू हो चुका है। इसे लेकर शिक्षकों में ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बीपीएनपीएसएस शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी व डीएम कुंदन कुमार को आवेदन देकर दिशा निर्देश मांगा है। दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि डीईओ के दिए आदेश से जनगणना काम प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2026-2027 का प्रथम चरण का काम शुरू है। सैकड़ों शिक्षकों को पर्यवेक्षक और प्रगणक बनाया गया है।
शिक्षक देश की सेवाभाव से जनगणना काम कर रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने शिक्षकों को विद्यालय में काम करने का आदेश दिया है। शिक्षक पठन पाठन के बाद थक जाएंगे। ऐसे में जनगणना का काम सही से कर पाना मुश्किल होगा। इस संबंधन में उन्होंने स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की अपील की है। ताकि, पर्यवेक्षक व प्रगणक बने शिक्षक बेहतर तरीके से जनगणना के काम को अंजाम दे सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


