शहर के 16 वार्डों में लगा शिविर, लोगों ने जमा किए होल्डिंग टैक्स
बिहारशरीफ में नगर निगम के 16 वार्डों में सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। 315 लोगों ने अपने बकाया होल्डिंग टैक्स जमा किए। 31 मार्च तक सभी वार्डों में टैक्स वसूली के लिए कैंप लगेगा। एकमुश्त बकाया राशि जमा करने पर ब्याज नहीं लगेगा। इस वित्तीय वर्ष में 81.21% राजस्व वसूली हो चुकी है।

शहर के 16 वार्डों में लगा शिविर, लोगों ने जमा किए होल्डिंग टैक्स 31 तक सभी वार्डों में टैक्स वसूली के लिए लगेगा कैंप बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर नहीं लगेगा ब्याज बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम के 16 वार्डों में सोमवार को विशेष शिविर लगा। इसमें 315 लोगों ने अपने बकाया होल्डिंग टैक्स जमा किए। 31 मार्च तक सभी वार्डों में टैक्स वसूली के लिए कैंप लगेगा। राजस्व पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर लोगों को किसी तरह का ब्याज नहीं देना पड़ेगा। इस वित्तीय वर्ष में 81.21 फीसदी राजस्व की वसूली हो चुकी है।
विशेष अभियान चलाकर शेष राशि जमा की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैंपों में तय समय व तिथि को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक लोग बकाया होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं। इसके बाद कर संग्रहक (टीसी) लोगों के घर घर जाकर टैक्स जमा करवाएंगे। इस साल विभिन्न मदों से 14 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा गया है। अब तक लगभग साढ़े 10 करोड़ की वसूली हो चुकी है। बड़े बकाएदारों से भी संपर्क किया जा रहा है। कैंप की जानकारी वार्ड पार्षदों के माध्यम से लोगों तक पहुंचायी जा रही है। इसके लिए रोस्टर भी जारी किया गया है। नगर निगम कार्यालय में आकर भी लोग इसकी जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने करधारकों से ब्याजमुक्त योजना का लाभ लेने की अपील की है। सोहडीह मैदान, बबुरबन्न स्कूल के पास, सोहसराय अड्डा पर, वार्ड नंबर चार धर्मशाला में, तालाब पर सामुदायिक भवन, आशानगर, कल्याणपुर नईसराय, सिंगारहाट पुस्तकालय, वार्ड नंबर 20 धर्मशाला, मुरारापुर सोहनकुआं, कमरुद्दीनगंज पानी टंकी, पहड़पुरा सामुदायिक भवन, अलीनगर सामुदायिक भवन व अन्य जगहों पर शिविर लगाकर होल्डिंग टैक्स वसूला गया। इन वार्डोँ में अगले सोमवार को फिर से शिविर लगाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


