ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफहोटल संचालक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

होटल संचालक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

हिलसा के पटेल नगर मोहल्ले में सड़क किनारे मिला शवहोटल संचालक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंकाहोटल संचालक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंकाहोटल संचालक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंकाहोटल संचालक की संदिग्ध...

होटल संचालक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 03 Jul 2020 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

हिलसा शहर के पटेल नगर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक शव मिलने से सनसनी मच गयी। मृतक की पहचान सिनेमा मोड़ के पास होटल चलाने वाले नागेश्वर प्रसाद के रूप में की गयी है। वह पटेल नगर मोहल्ला स्थित डाकघर के पास किराये के मकान में रहते थे। उनका शव घर से थोड़ी दूर पर ही मिला है। मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला है। हालांकि, परिवार के लोग हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं।

गुरुवार की देर शाम होटल बंद कर वह घर के लिए चले थे। उन्हें दुकान बंद करते कई लोगों ने देखा था। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो चिंतित परिजन खोजबीन करने लगे। सुबह में उन्हें लाश मिलने की खबर मिली। लाश हिलसा-एकंगरसराय मार्ग पर लावारिस हालत में पड़ी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव पर जख्म के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में प्राकृतिक मौत का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा। पुलिस छानबीन कर रही है।

होटल से चलता था परिवार का खर्चा:

नागेश्वर योगीपुर गांव के रहने वाले थे। वह 20 साल पहले हिलसा आये थे। पहले फुटपाथ पर चाय की दुकान खोली, फिर किराये के मकान में होटल खोला। होटल की कमाई से ही परिवार का खर्चा चलता था। उनकी मौत से पत्नी व चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी मौत के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं और गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें