ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफसर्वे : 23 हजार लोगों ने टीका लेने से किया इंकार

सर्वे : 23 हजार लोगों ने टीका लेने से किया इंकार

सर्वे : 23 हजार लोगों ने टीका लेने से किया इंकारसर्वे : 23 हजार लोगों ने टीका लेने से किया इंकारसर्वे : 23 हजार लोगों ने टीका लेने से किया इंकारसर्वे : 23 हजार लोगों ने टीका लेने से किया इंकारसर्वे :...

सर्वे : 23 हजार लोगों ने टीका लेने से किया इंकार
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 22 Oct 2021 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्वे : 23 हजार लोगों ने टीका लेने से किया इंकार

3 दिनों में वोटर लिस्ट के मुताबिक पौने 12 लाख लोगों का किया गया सर्वे

बिहारशरीफ। निज संवाददाता

अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसमें वोटर लिस्ट के अनुसार तीन दिनों में 11 लाख 77 हजार 723 लोगों का सर्वे किया गया। इनमें से 23 हजार 788 लोगों ने टीका लेने से इंकार किया। जबकि, 42 हजार 927 लोग टीका लेने के लिए तैयार हैं। वोटर लिस्ट के मुताबिक 31 हजार 876 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आशावर्कर व सेविकाएं घर घर जाकर सही आंकड़ा इकट्ठा कर रही हैं। इनमें से 65 हजार 563 लोग घर में सर्वे के समय उपस्थित नहीं थे। वे कहीं रोजी रोटी के चक्कर में या काम पर गए हुए थे। जबकि, दो लाख 19 हजार 654 लोग अन्य प्रदेशों में या किसी कारण से गांव घर से बाहर हैं।

डॉ. चौधरी ने बताया कि एक बार पूरा सर्वे रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। छठ पर्व में इसके लिए विशेष अभियान चलाए जाने की योजना है। इस मौके पर बाहर रहने वाले हजारों लोग वापस लौटेंगे। ऐसे में उन्हें टीका लगाना आसान होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें