सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर समर्थकों ने मनाई होली-दीवाली
बिहार के सीएम पद पर सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण लेते ही समर्थकों ने एक साथ होली और दिवाली मनाई है।

सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर समर्थकों ने मनाई होली-दीवाली केक काट और एक दूसरे को मिठाई खिला समर्थकों ने मनाया जश्न भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, विकसित बिहार का सपना होगा साकार फोटो 15 शेखपुरा 02 - एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई देते कुशवाहा विकास मंच के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के सीएम पद पर सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण लेते ही समर्थकों ने एक साथ होली और दिवाली मनाई है। शहर के खांडपर स्थित कुशवाहा विकास मंच द्वारा केक काटा गया और एक दूसरे को मिठाई खिला व गुलाल लगाकर बधाई दी गयी। रवीन्द्र कुशवाहा की अगुवाई में समर्थकों ने आतिशबाजी भी की।
वक्ताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी के सीएम बनने से बिहार में लव और कुश का समीकरण और प्रगाड़ होगा। मौके पर रघुनंदन कुशवाहा, फुलचंद कुशवाहा, उपेंद्र प्रेमी, राजेश कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे। इधर, सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेकर शेखपुरा पहुंची भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि पहले भी विकास का काम हो रहा था और अब इसमे और तेजी आयेगी। बिहार को विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा। वहीं, सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल ने सीएम सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में एक नये अध्याय की शुरुआत हुई है और अब बिहार के विकास को एक नई ऊंचाई मिलनी तय है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


