Biharsharif News: बारिश को तरस रहे सर्वोदय नगर में गूंजा सुंदरकांड, हनुमान से की पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: सर्वोदय नगर में बारिश की कमी से चिंतित श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ किया। भगवान हनुमान से क्षेत्र में सुख, शांति और पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन की देखरेख पंडितों द्वारा की गई और अंत में प्रसाद का वितरण हुआ।

Biharsharif News: बारिश को तरस रहे सर्वोदय नगर में गूंजा सुंदरकांड, हनुमान से की पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना

Biharsharif News: बारिश को तरस रहे सर्वोदय नगर में गूंजा सुंदरकांड, हनुमान से की पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, भक्ति गीतों और चौपाइयों से भक्तिमय हुआ माहौल फोटो : सुंदरकांड : सर्वोदय नगर में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। पावापुरी, निज संवाददाता। बारिश की कमी से चिंतित क्षेत्र में अच्छी वर्षा और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सर्वोदय नगर में सुंदरकांड पाठ कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और भगवान हनुमान की आराधना कर क्षेत्र में समय पर पर्याप्त बारिश, सुख-शांति और खुशहाली की सामूहिक प्रार्थना की। भक्ति गीतों और सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

प्रार्थना के लिए श्रद्धालुओं की भागीदारी

शेखपुरा जिले के गवय गांव से पहुंचे कथावाचक के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। आरएन पांडेय की अगुआई में स्थानीय लोगों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पाठ के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बारिश की कमी से किसान समेत आम लोग चिंतित हैं। खेती पर इसका असर पड़ने की आशंका के बीच इंद्रदेव को प्रसन्न करने और पर्याप्त बारिश की कामना से धार्मिक अनुष्ठान कराया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना कर समय पर अच्छी वर्षा की कामना की।

आयोजन की देखरेख और समापन

कार्यक्रम की देखरेख पंडित राजकुमार पांडेय, पंडित नंद कुमार पांडेय, पंडित गोपाल मिश्रा, जय और विजय ने की। आयोजन को सफल बनाने में अजीत कुमार पांडेय, सुजीत, संजीत, राजन, दीपक समेत परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। पाठ के समापन पर विधिवत आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

संबंधित प्रश्न

सर्वोदय नगर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन क्यों किया गया?
बारिश की कमी से चिंतित क्षेत्र में अच्छी वर्षा और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सर्वोदय नगर में सुंदरकांड पाठ कराया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: बारिश को तरस रहे सर्वोदय नगर में गूंजा सुंदरकांड, हनुमान से की पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना