महिला थाना के प्रयास से प्रेमी युगल की हुई शादी
महिला थाना के प्रयास से प्रेमी युगल की हुई शादी महिला थाना के प्रयास से प्रेमी युगल की हुई शादी महिला थाना के प्रयास से प्रेमी युगल की हुई शादी
महिला थाना के प्रयास से प्रेमी युगल की हुई शादी फोटो 28 शेखपुरा 04 - शेखपुरा के महिला थाना में प्रेमी युगल। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी की पहल से एक रुठे प्रेमी युगल को मनाकर उनके परिजनों की रजामंदी से मंदिर में शादी करा दी गई। थानाध्यक्ष के इस प्रयास की सभी लोग प्रशंसा कर रहे है। प्रेमी युगल की शादी दोनों के परिजनों की मौजूदगी में अरघैती पोखर में करायी गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि नालंदा के कतरीसराय का युवक अजय कुमार का प्रेम प्रसंग जिला के कसार थाना क्षेत्र के एक गांव की विभाग कुमारी से चल रहा था। युवक राजगीर में तांगा चलाता है। तीन साल पहले राजगीर घूमने के दौरान युवती का संपर्क तांगेवाले से हुआ था। पिछले तीन साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। परंतु, अब तांगेवाला शादी से इनकार कर रहा था। इसी को लेकर युवती ने महिला थाना में लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद युवक को थाना बुलाया गया और दोनों के बीच सुलह कराकर शादी करायी गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।