Subodh Yadav Murder Case Two Women Detained FIR Filed Against Four सुबोध यादव हत्याकांड : 2 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSubodh Yadav Murder Case Two Women Detained FIR Filed Against Four

सुबोध यादव हत्याकांड : 2 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

सुबोध यादव हत्याकांड : 2 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में सुबोध यादव हत्याकांड : 2 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 16 Feb 2025 04:58 PM
share Share
Follow Us on
सुबोध यादव हत्याकांड : 2 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

सुबोध यादव हत्याकांड : 2 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में पत्नी ने तीन नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ करायी एफआईआर सभी आरोपी घर छोड़कर हो गये हैं फरारी, पुलिस कर रही छापेमारी मृतक हत्या समेत कई संगीन मामलों में था नामजद अभियुक्त शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मटोखर गांव में हुए सुबोध यादव हत्या में पुलिस ने दो महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत लिया है। मामले में मृतक की पत्नी द्वारा सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें अपने चचेरे भाइयों राजो यादव, सेना यादव समेत तीन नामजद एवं तीन-चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर करायी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हिरासत में ली गयी दोनों महिला से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर एफआईआर की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह को पुराना विवाद बताया जा रहा है। मृतक सुबोध मूल रूप से अवगिल गांव का रहने वाला था, जो बुधौली में मकान बनाकर रहता था। मृतक का ससुराल मटोखर गांव में कारू यादव के यहां है। उसका कोई साला नहीं रहने के कारण पत्नी मायके में ही रहती थी। ससुराल में एक बीघा कृषि भूमि है। गोतिया के लोगों की नजर इसी जमीन पर थी। इसी को लेकर गोतिया के लोगों से पहले भी विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटनाएं हुई थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक के मोबाइल के सहारे हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हत्याकांड में कई एंगल से जांच की जा रही है। बदमाशों ने तीन गोलियां मार कर दी थी हत्या: शनिवार की देर शाम को मटोखर गांव के पास पहले से घात लगाये कुछ बदमाशों ने सुबोध यादव को रोका और किसी बात को लेकर बदमाशों और सुबोध के बीच बहस हुई। बहस के बाद बदमाशों ने उसे तीन गोलियां दाग दी। घटनास्थल पर ही सुबोध की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि मृतक भी अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति था और हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामलों का वह नामजद अभियुक्त था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें