
राम राज्याभिषेक व छठ की झांकियां निकाल बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
सनबीम सेंट्रल स्कूल में दीपावली और छठ के उपलक्ष्य में बच्चों ने राम राज्याभिषेक की भव्य झांकी निकाली। छात्रों ने रंगोली, दीप सजावट, निबंध और संगीत प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। निदेशक धीरज कुमार ने...
राम राज्याभिषेक व छठ की झांकियां निकाल बच्चों ने दिखायी प्रतिभा छात्रों ने रंगोली-दीप सजावट में दिखाई प्रतिभा पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने का लिया संकल्प फोटो: सनबीम छठ: सनबीम सेंट्रल स्कूल में दीपावली और छठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई भगवान राम के राज्याभिषेक की भव्य झांकी। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ के पूर्व शनिवार को कोसुक स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल का प्रांगण उत्सव के रंगों में सराबोर हो गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, दीप सजावट, निबंध और संगीत प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अयोध्या से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के आगमन का दृश्य जीवंत करते हुए स्कूल के बच्चों ने एक भव्य झांकी निकाली।

जो कोसुक गांव से शुरू होकर जब स्कूल परिसर में पहुंची तो रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान: निदेशक धीरज कुमार ने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में आपसी प्रेम, एकता और नई शुरुआत का संदेश लेकर आते हैं। दीपावली जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वहीं छठ पर्व हमें प्रकृति से जुड़ना और आत्मिक शुद्धि सिखाता है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए प्रतिभागियों को स्कूल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर अजीत कुमार, मनोहर कुमार, कौशल कुमार निराला, स्वेता कुमारी, रविशंकर पटेल, रोहित राज, शिवम राज, गुलशन कुमार, हर्षित राज, अविनाश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


