ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफमहिला सशक्तीकरण की मजबूती को छात्रों ने बनाई रंगोली

महिला सशक्तीकरण की मजबूती को छात्रों ने बनाई रंगोली

महिला सशक्तीकरण की मजबूती को छात्रों ने बनाई रंगोलीमहिला सशक्तीकरण की मजबूती को छात्रों ने बनाई रंगोलीमहिला सशक्तीकरण की मजबूती को छात्रों ने बनाई रंगोलीमहिला सशक्तीकरण की मजबूती को छात्रों ने बनाई...

महिला सशक्तीकरण की मजबूती को छात्रों ने बनाई रंगोली
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफMon, 24 Jan 2022 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला सशक्तीकरण की मजबूती को छात्रों ने बनाई रंगोली

बिहारशरीफ। हिन्दुस्तान संवाददाता

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर सोमवार को जिला परिषद कार्यालय परिसर में रंगोली कार्यक्रम हुआ। इसमें अधिकारियों के अलावा महिलाओं ने भी भाग लिया। बालिका दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम नौशाद अहमद ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की तख्ती लिए बैलून के गुच्छों को हवा में उड़ाकर किया। उड़ती हुई तख्ती बालिकाओं के हौसलों की उड़ान को प्रदर्शित कर रही थी। छोटी-बड़ी लड़कियां अपने हाथों में बैलून लिए इस महोत्सव में चार चांद लगा रही थी। साथ ही महिला सशक्तीकरण को मजबूत करने का संकेत दे रही थी। बालिका दिवस के थीम पर आधारित रंगोली को अस्थावां की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूजा किरण के नेतृत्व में वहां की सेविकाओं द्वारा तैयार की गई थी। जो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के थीम को भी प्रदर्शित कर रही थी। मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रीना कुमारी, बाल संरक्षण के सहायक निदेशक शैलेंद्र कुमार चौधरी सहित कई बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व सेविका-सहायिका उपस्थित थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें