Biharsharif News: उच्चाधिकारी पहुंचे शिविर में 3 माह की समस्या का 15 मिनट में हुआ समाधान
Biharsharif News: बिहारशरीफ में 54 स्कूलों और छात्रावासों में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर से छात्रों की समस्याओं का समाधान किया गया। उच्चाधिकारियों ने शिकायतें सुनीं और समस्याएं 15 मिनट में हल की। विद्यार्थी सहयोग ऐप के जरिए छात्र आगे की शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। शिविर का आयोजन हर महीने किया जाएगा।

Biharsharif News: उच्चाधिकारी पहुंचे शिविर में 3 माह की समस्या का 15 मिनट में हुआ समाधान जिला के 54 छात्रावास व स्कूलों में लगा विद्यार्थी सहयोग शिविर छात्रों को दी गयी विद्यार्थी सहयोग ऐप की जानकारी कहा ऐप के माध्यम से छात्र करें शिकायत होगा समाधान फोटो : नर्स बिहार : बिहारशरीफ एएनएम स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों की शिकायत सुनते जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल व अन्य।
शिविर की स्थिति
बिन्द शिविर : बिंद स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रा की शिकायत सुनते बीडीओ जफरूद्दीन व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। अब छात्रों को छात्रावास या स्कूलों में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का शुभारंभ हो गया। नालंदा कॉलेज, कस्तूरबा विद्यालय, कर्पूरी छात्रावास समेत जिला में 54 जगहों पर शिविर लगा। इसमें उच्चाधिकारियों ने छात्रों की शिकायत सुनीं व उसका निपटारा किया।
छात्रों की शिकायतें
सदर अस्पताल एएनएम नर्सिंग स्कूल में जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने छात्राओं की शिकायतें सुनीं। छात्रावास में रह रही छात्रा कोमल शर्मा ने बाथरूम में सही से पानी नहीं आने व मोनिका ने तीन माह से डस्टबिन नहीं होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने तुरंत आदेश दिया। महज 15 मिनट में इन समस्याओं का समाधान हो गया। जबकि, पहले भी स्कूल प्रबंधन की ओर से यह व्यवस्था हो सकती थी। इसके बाद मोनिका व साधना राज ने कमरे की छत से प्लास्टर गिरने की शिकायत की। कहा कि इससे दो छात्राएं चोटिल भी हो चुकी हैं। इस पर उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात की। कहा कि जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा। शिविर में प्राचार्य अलका रानी, दीपराम चौधरी व अन्य ने शिकायतों के निपटारे का आश्वासन दिया।
शिक्षकों की तैनाती
भवन न शिक्षिका कैसे हो पढ़ाई : रहुई बीआरसी के पास शिविर बीडीओ धर्मराज कुमार ने बच्चियों से विद्यालय व छात्रावास में हो रही परेशानी जानी। कस्तूरबा छात्रावास में रह रही सातवीं की छात्रा रूपा कुमारी, आठवीं की दिपाली, अराध्या व वंदना ने भवन नहीं होने की तो अनिता कुमारी, पिंकी व बबली ने आवेदन देकर छात्रावास में पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षिका नहीं होने की शिकायत की। इस कारण सभी विषयों की पढ़ाई पूरी नहीं होने की बात कही। छात्रावास व विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की मांग की। बीडीओ ने कहा इसका जल्द ही समाधान कराया जाएगा। शिविर में नोडल अधिकारी एमडीएम बीआरपी मुकेश कुमार, लेखा सहायक शिखा कुमारी, प्रीति कुमारी, संजय कुमार व अन्य मौजूद थे।
भविष्य की योजना
डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि स्कूलों और छात्रावासों में हर माह के चौथे मंगलवार को शिविर लगाया जाएगा। छात्र विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत कर सकते हैं। यह पोर्टल चौबिसों घंटे काम करेगा। मिली शिकायतों व समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस पोर्टल पर छात्रों को पहले अपनी आईडी बनानी होगी। इसके बाद वे स्कूल या छात्रावास का चयन कर उससे संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)


