
कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात
कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह से की शिष्टाचार मुलाकातकुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह से की शिष्टाचार मुलाकातकुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात
फोटो: राजेश जदयू: पटना में शनिवार को कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह को चित्र देते छात्र जदयू नेता राजेश कुमार। बिहारशरीफ। छात्र जदयू नेता सह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजेश कुमार ने शनिवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर राजेश ने उन्हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी की पवित्र तस्वीर भेंट की। डॉ. सिंह ने भी उन्हें स्नेहस्वरूप मोमेंटो प्रदान किया। राजेश कुमार ने डॉ. सिंह के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अल्पकालिक कुलपति कार्यकाल को छात्र हित में ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह सभी छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
उनके मार्गदर्शन से छात्र लाभान्वित हो रहे हैं और वे सदैव छात्रों के हृदय में बने रहेंगे। राजेश ने उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




