Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsStrict Traffic Regulations in Bihar Sharif on Election Counting Day
मतगणना के दिन शहर में गाड़ियों की नो एंट्री, बसें करगिल स्टैंड से चलेंगी

मतगणना के दिन शहर में गाड़ियों की नो एंट्री, बसें करगिल स्टैंड से चलेंगी

संक्षेप: मतगणना के दिन, बिहारशरीफ में सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की नो एंट्री होगी। नालंदा कॉलेज के आसपास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। यहां केवल अनुमति प्राप्त गाड़ियों और आकस्मिक वाहनों को जाने की इजाजत होगी। 25 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे।

Wed, 12 Nov 2025 09:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

मतगणना के दिन शहर में गाड़ियों की नो एंट्री, बसें करगिल स्टैंड से चलेंगी नालंदा कॉलेज के आसपास का इलाका पूरी तरह सील, प्रत्याशियों की गाड़ियों को भी इजाजत नहीं सरकारी बसें अपने पुराने स्टैंड की जगह करगिल बस स्टैंड से खुलेंगी शुक्रवार को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में गाड़ियां चलाने पर रहेगी सख्त पाबंदी फोटो: ट्रैफिक : मतगणना को लेकर शुक्रवार के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था का रूट चार्ट। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर शुक्रवार को शहर को लगभग लॉक रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 14 नवंबर की सुबह छह बजे से लेकर देर रात तक शहर में किसी भी तरह के बड़े या छोटे वाहन, जैसे- ट्रक, बस, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य चार पहिया गाड़ियों के घुसने पर पूरी पाबंदी रहेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रशासन ने नालंदा कॉलेज मतगणना केंद्र के आसपास के बड़े इलाके को रेड जोन बना दिया है। जहाँ सबसे सख्त नियम लागू होंगे। अम्बेर मोड़ से गढ़पर तक का रास्ता पूरी तरह सील रहेगा। यहाँ तक कि दोपहिया वाहनों को भी चलने की इजाजत नहीं होगी। यह पाबंदी प्रत्याशियों के वाहनों पर भी लागू होगी। इस पूरे इलाके में सिर्फ अनुमति प्राप्त (पास वाली) गाड़ियां, आकस्मिक वाहन (जैसे एम्बुलेंस) और न्यायिक काम से जुड़ी गाड़ियों को ही जाने दिया जाएगा। भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीपीएम कैलाश कुमार साहु और परियोजना प्रबंधक धनजी कुमार को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। आम लोगों के लिए क्या हैं रास्ते और पार्किंग: बड़े वाहन (ट्रक आदि) सिर्फ बाईपास का इस्तेमाल कर सकेंगे। छोटे सवारी वाहन (ऑटो, ई-रिक्शा) रांची रोड से आ-जा सकेंगे। सरकारी बसें सरकारी बस स्टैंड से नहीं चलेंगी। यात्रियों को कारगिल बस स्टैंड से बसें पकड़नी होंगी। आम लोगों के लिए श्रम कल्याण केन्द्र मैदान, सोगरा उच्च विद्यालय मैदान और बरबीघा बस स्टैंड पार्किंग के लिए तय की गई हैं। 25 जगहों पर लगेंगे बैरियर: इस ट्रैफिक प्लान को लागू करने के लिए शहर में 25 जगहों पर ड्रॉप-गेट या बैरियर लगाए जाएंगे। इन में प्रमुख रूप से अस्पताल चौराहा से भैंसासुर की ओर, एतवारी बाजार मोड़ (हेल्थ क्लब के पास), शेखाना-रहुई रोड (तीनमुहाने के पास), गीता प्रेस भैंसासुर, नालंदा कॉलेजिएट मोड़, गढ़पर, बरादरी मोड़, नईसराय, अम्बेर, बरबीघा बस स्टैंड के पास, मामू भगिना मोड़, पहाड़तल्ली मामू भगिना, श्रृंगार हाट (पहाड़तली की ओर), नई रहुई रोड मोगलकुआं, सदर अस्पताल के आगे रेड क्रॉस के पास, समधिनीया मोड़ (17 नं.), मंगलास्थान, नाला रोड वाच टावर के पास, सोगरा उच्च विद्यालय गेट के सामने, कागजी मोहल्ला, भैंसासुर, समाहरणालय का पिछला गेट, रहुई मोड़-अम्बेर, पचासा मोड़ और ब्लॉक मोड़ शामिल हैं। जरूरी सूचना: नालंदा कॉलेजिएट मैदान की पार्किंग सिर्फ उन गाड़ियों के लिए है, जिन्हें प्रशासन से पास मिला होगा। आम लोग यहां पार्क नहीं कर सकेंगे।