जिले में खाद की कालाबाजारी हुई तो खैर नहीं

Apr 08, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

जिले में खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर बीज और उचित मूल्य पर खाद मिले। कृषि यांत्रिकीकरण योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि किसान सब्सिडी का लाभ उठा सकें। बैठक में डेयरी विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

जिले में खाद की कालाबाजारी हुई तो खैर नहीं

जिले में खाद की कालाबाजारी हुई तो खैर नहीं फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखे योजनाओं का लाभ कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीडीसी ने दिया अधिकारियों को आदेश फोटो 7मनोज03: कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक करते डीडीसी संजय कुमार व अन्य अधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। किसानों के हक की हकमारी और खाद की कालाबाजारी जिले में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की जो भी कृषि और पशुपालन से जुड़ी योजनाएं हैं, उनका सीधा लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचना चाहिए और यह काम सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए।

यह सख्त हिदायत उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में मंगलवार को हुई जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दी है। खाद-बीज की न हो किल्लत: बैठक में कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। डीडीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराया जाए। बाजार में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सघन मॉनिटरिंग की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को हर हाल में उचित मूल्य पर ही खाद मिले। आधुनिक मशीनों पर लें सब्सिडी: खेती को मुनाफे का सौदा बनाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। डीडीसी ने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ताकि अधिक से अधिक किसान सब्सिडी पर आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ उठा सकें। इसके अलावा, किसान पंजीकरण में तेजी लाने का आदेश दिया गया। पशुपालन से सुधरेगी अर्थव्यवस्था: कृषि के साथ-साथ गव्य (डेयरी) विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। डीडीसी ने निर्देश दिया कि देसी गौपालन और समग्र गव्य विकास योजना का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। समग्र भैंस पालन योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप आवेदनों का तुरंत निष्पादन किया जाए। ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। बैठक में एसडीओ प्रियंका कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी व अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।