जनता को जागरूक कर रहा आम वोटर परिषद

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा जनता को जागरूक कर रहा आम वोटर परिषद जनता को जागरूक कर रहा आम वोटर परिषद

जनता को जागरूक कर रहा आम वोटर परिषद

बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा फोटो हिलसा02-हिलसा के आम्बेडकर पार्क में शनिवार आम वोटर परिषद की बैठक करते संगठन के लोग। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के आम्बेडकर पार्क में शनिवार को आम वोटर परिषद के सदस्यों ने बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और नये सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा की गयी। अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि परिषद जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि संगठन लगातार लोगों के बीच सक्रिय है।

बैठक में 100 प्रतिशत मतदान, स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी। आने वाले दिनों में विभिन्न प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मौके पर जैनेन्द्र प्रसाद, अशोक कुमार, इंद्रजीत चक्रवर्ती, सुजीत कुमार, शांति देवी, रमाकांत रविदास, दुखनी देवी, शिवशंकर प्रसाद, फिरोज नैयर, सुरेश प्रसाद, तिमिर प्रकाश लाल, प्रकाश कुमार, अंजनी कुमार, कविन्द्र कुमार, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।