
हिंसा पीड़ित महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में स्वस्थ कर्मियों के बीच एसीएमओ ने की समीक्षा
हिंसा पीड़ित महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में स्वस्थ कर्मियों के बीच एसीएमओ ने की समीक्षा हिंसा पीड़ित महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में स्वस्थ कर्मियों के बीच एसीएमओ ने की...
अस्पताल आने वाली पीड़िता को दें घर जैसा माहौल मरीज के साथ करें सम्मानजनक, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार फोटो : सदर अस्पताल बैठक : सदर अस्पताल के सभाकर में बुधवार को जेंडर-संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं कीसमीक्षा बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राममोहन सहाय । बिहारशरीफ, एक संवाददाता। महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध हिंसा से प्रभावित पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए सदर अस्पताल के सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। । बैठक में हिंसा पीड़ितों को सम्मानजनक उपचार, परामर्श और समुचित सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।
मौके कर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राममोहन सहाय बताया कि सदर अस्पताल में पिरामल के सहयोग से यह केंद्र चलाया जा रहा है । अस्पताल में आए हिंसा से संबंधित मामलों का प्रस्तुतिकरण किया गया तथा उन पर की गई संस्थागत कार्रवाई की समीक्षा की गई। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया कि ऐसे मामलों की समय पर पहचान, उचित परामर्श, मानसिक सहयोग एवं सुरक्षित संदर्भन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक मरीज एवं लाभार्थी के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने पर विशेष बल दिया गया। सुरक्षा गार्ड एवं ममता कार्यकर्ताओं को शालीन भाषा के प्रयोग और आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए, ताकि अस्पताल में भयमुक्त और लिंग-संवेदनशील वातावरण बना रहे। मौके पर डॉ. सुजीत कुमार अकेला ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक व्यक्ति की सहायता कर उसे सुरक्षित रूप से उपचार उपलब्ध कराया। उन्होंने सभी कर्मियों से अपील की कि स्वास्थ्य संस्थान में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान, सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ उपचार प्राप्त करे।बैठक में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के रोगी अधिकारों एवं सम्मानजनक मातृत्व देखभाल के पालन पर भी चर्चा की गई। एकल सहायता केंद्र के परामर्शदाता ने बताया कि सदर अस्पताल से भेजे गए मामलों को कानूनी सहायता, परामर्श एवं मानसिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधक मो. इमरान खान ने सदर अस्पताल इस तरह की मरीज को दी जाने वाली सुविधाओं और बेहतर कारण करने की बात कही। मौके पर उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन कुमार ने डॉ. संगीता कुमारी, पिरामल की वीणा कुमारी लेखापाल सुरजीत कुमार मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




