Spiritual Gathering Sadhvi Explains Purpose of Human Life at Ramcharit Manas and Gita Knowledge Yajna मानव तन मंदिर, ईश्वर करते हैं वास-मंजू, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSpiritual Gathering Sadhvi Explains Purpose of Human Life at Ramcharit Manas and Gita Knowledge Yajna

मानव तन मंदिर, ईश्वर करते हैं वास-मंजू

श्रम कल्याण मैदान में साध्वी ने बताया मानव जीवन का उद्देश्य मानव तन मंदिर, ईश्वर करते हैं वास-मंजू मानव तन मंदिर, ईश्वर करते हैं वास-मंजू

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 26 Dec 2024 10:50 PM
share Share
Follow Us on
मानव तन मंदिर, ईश्वर करते हैं वास-मंजू

श्रम कल्याण मैदान में साध्वी ने बताया मानव जीवन का उद्देश्य चल रहा पांच दिवसीय रामचरित मानस व गीता ज्ञान यज्ञ फोटो: गीता ज्ञान-बिहारशरीफ श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में गुरुवार को गीता ज्ञान यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पांच दिवसी श्री रामचरित मानव व गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। गुरुवार को साध्वी विदुषी मंजू भारती ने श्रद्धालुओं को मानव जीवन का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि मानव तन मंदिर है और इसमें ईश्वर वास करते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस का उदाहरण देते हुए गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मन में बसे ईश्वर को ब्रह्मज्ञान के माध्यम से देखा जा सकता है। आदिगुरु शंकराचार्य के अनुसार बिना गुरु की कृपा के जीवन व्यर्थ है। वहीं, स्वामी यादवेन्द्रानंद जी ने कहा कि सच्चे संत की पहचान उनके ज्ञान से होती है न कि वेशभूषा या अनुयायियों की संख्या से। उन्होंने समाज में मौजूद तथाकथित संतों से सतर्क रहने की अपील की। आयोजन में साध्वी महामाया भारती जी ने भजनों से आध्यात्मिक माहौल बनाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।