ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनेपाल के लुंबिनी में गोरैया संरक्षक राजीव को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नेपाल के लुंबिनी में गोरैया संरक्षक राजीव को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नेपाल के लुंबिनी में गोरैया संरक्षक राजीव को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान नेपाल के लुंबनी में गोरैया संरक्षक राजीव को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय...

नेपाल के लुंबिनी में गोरैया संरक्षक राजीव को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 14 Nov 2021 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल के लुंबिनी में गोरैया संरक्षक राजीव को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

11 सालों से गोरैया को बचाने का कर रहे प्रयास

लगवा चुके हैं डेढ़ हजार से अधिक घोंसले

फोटो:

राजीव पांडेय: गोरैया संरक्षक राजीव रंजन पांडेय।

बिहारशरीफ। निज संवाददाता

बहुचर्चित गौरैया व पर्यावरण संरक्षक एवं पटकथा लेखक मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव निवासी राजीव रंजन पांडेय को नेपाल के लुंबनी में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2021 से नवाजा जाएगा। यह समारोह 27 व 28 नवंबर लुंबनी में होगा। इसमें भारत, नेपाल व अन्य देश सहयोग कर रहे हैं।

यह सम्मान पीपल नीम तुलसी अभियान बिहार, ग्रीन यूथ ऑफ लुम्बनी नेपाल, कमला जलधार संरक्षण अभियान जनकपुर नेपाल व दीदीजी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित की जा रही है।

राजीव रंजन साल 2010 से पर्यावरण, गोरैया व लेखनी के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने में लगे हैं। जब वे गोरैया संरक्षण अभियान की शुरुआत किए थे, तब उनके घर के आस पास इसकी संख्या आठ से दस थी। इनके अथक प्रयास के बाद घर के आसपास 500 से अधिक गांवों में ढाई हजार से अधिक गोरैया हो चुकी है।

नालंदा से इस अभियान की शुरुआत की थी। मौजूदा समय में बिहार के 20 जिलों में अभियान चल रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, झारखंड व राजस्थान राज्य में भी इस अभियान से लोगों को जोड़ा जा रहा है। वहां के सैकड़ों युवा इससे जुड़कर गोरैया संरक्षण में लगे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें