जीवन ज्योति बीमा योजना में पति को मिले दो लाख रुपये
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की तकिया कलां शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृत खाताधारक राजकुमारी देवी के पति राज कुमार को 2 लाख रुपये का क्लेम दिया। राजकुमारी ने केवल 436 रुपये का सालाना प्रीमियम देकर बीमा कराया था। इस राशि से परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी।

जीवन ज्योति बीमा योजना में पति को मिले दो लाख रुपये दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की तकिया कलां शाखा ने नॉमिनी को किया भुगतान सालाना 436 रुपये प्रीमियम जमा कर मृत खाताधारक ने कराया था अपना बीमा फोटो: राजकुमार बैंक: बिहारशरीफ के तकियाकला मोहल्ले में नॉमिनी राज कुमार को बीमा राशि से संबंधित दस्तावेज सौंपते शाखा प्रबंधक। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की तकिया कलां शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक मृत खाताधारक के आश्रित को दो लाख रुपये के क्लेम का भुगतान किया गया है। बैंक ने मृतक राजकुमारी देवी के नॉमिनी उनके पति राज कुमार के बैंक खाते में सीधे यह राशि ट्रांसफर की है।
शाखा प्रबंधक सौरव कुमार ने बताया कि तकिया कलां निवासी राजकुमारी देवी बैंक की नियमित खाताधारक थीं। उन्होंने मृत्यु से पूर्व मात्र 436 रुपये का सालाना प्रीमियम देकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में अपना पंजीकरण कराया था। उनके असामयिक निधन के बाद योजना के नियमानुसार उनके पति को यह क्लेम राशि दी गई है, जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। 20 रुपये में दो लाख का दुर्घटना बीमा: शाखा प्रबंधक ने मौके पर मौजूद अन्य खाताधारकों को भी सरकार की इन बीमा योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 18 से 50 वर्ष का कोई भी व्यक्ति सालाना 436 रुपये देकर इस योजना में दो लाख का जीवन बीमा करा सकता है। वहीं, 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति मात्र 20 रुपये का सालाना प्रीमियम देकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख का दुर्घटना बीमा प्राप्त कर सकता है। मौके पर कार्यालय सहायक संदीप कुमार, बीसीए नेहा कुमारी समेत कई खाताधारक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



