शराब के लिए रुपया नहीं दिया तो पिता का हाथ व पैर तोड़ा
बिहार के शेखपुरा जिले के बरुई गांव में एक पुत्र ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर अपने पिता की लाठी से पिटाई कर दी, जिससे पिता के हाथ और पैर टूट गए। बचाने आई मां और भाई भी घायल हो गए। गंभीर स्थिति में पिता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुत्र फरार है।

शराब के लिए रुपया नहीं दिया तो पिता का हाथ व पैर तोड़ा प्राथमिक उपचार के बाद पिता को भेजा गया पावापुरी पिता ने पुत्र के खिलाफ सदर थाने में करायी एफआईआर फोटो 02 शेखपुरा 02 - सदर अस्पताल में इलाजरत घायल पिता। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बरुई गांव में एक पुत्र ने शराब का रुपया नहीं देने पर अपने पिता का लाठी से पीट - पीटकर हाथ और पैर तोड़ दिया है। इतना ही नहीं पिता को बचाने आयी मां और एक भाई को भी मारकर घायल कर दिया है। गंभीर रुप से घायल 60 वर्षीय धनिक यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर कर दिया गया है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र फैशन यादव भाग निकला है। घायल पिता ने बताया कि उनका पुत्र शराबी है। रविवार की शाम को शराब पीने के लिए रुपय की मांग कर रहा था। रुपया नहीं देने पर लाठी लेकर टूट पड़ा और एक पैर और एक हाथ तोड़ दिया। बचाने आयी मां गीता देवी और पुत्र विशाल कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया है। इस संबंध में सदर थाना में पुत्र के खिलाफ पिता द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



