Biharsharif News: यूजीसी के समर्थन में सामाजिक न्याय मोर्चा ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रतिनिधियों व नेताओं ने सोमवार को यूजीसी के समर्थन में श्रम कल्याण मैदान से कलेक्ट्रेट तक सड़क मार्च किया। भैंसासुर, अंबेर चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचे। वहां लोगों ने प्रदर्शन...

Biharsharif News: यूजीसी के समर्थन में सामाजिक न्याय मोर्चा ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन

Biharsharif News: यूजीसी के समर्थन में सामाजिक न्याय मोर्चा ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा 10 मांगों का ज्ञापन फोटो : कलेक्ट्रेट यूजीसी : कलेक्ट्रेट गेट के पास सोमवार को प्रदर्शन करते सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रतिनिधि। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रतिनिधियों व नेताओं ने सोमवार को यूजीसी के समर्थन में श्रम कल्याण मैदान से कलेक्ट्रेट तक सड़क मार्च किया। भैंसासुर, अंबेर चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचे। वहां लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला पदाधिकारी को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के जिला कमेटी सदस्य चंद्रशेखर प्रसाद, रामदेव चौधरी व अनिल पासवान ने कहा कि यूजीसी उच्च शिक्षा में मानक तय करने और गुणवत्ता बनाए रखने वाली महत्वपूर्ण संस्था है। उन्होंने यूजीसी के 2026 के संशोधित नियमों को लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव खत्म करने, समान शिक्षा प्रणाली लागू करने और कॉलेजियम व्यवस्था समाप्त कर परीक्षा के माध्यम से न्यायाधीशों की नियुक्ति की मांग की।

फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बने

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सामाजिक न्याय मोर्चा ने कौन सा प्रदर्शन किया?
सामाजिक न्याय मोर्चा ने यूजीसी के समर्थन में प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: यूजीसी के समर्थन में सामाजिक न्याय मोर्चा ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन