21 को खगोलीय घटना: दिन-रात होंगे बराबर, शुक्र का तारा रहेगा अस्त और शुभ कार्यों का शुभारंभ 14 अप्रैल से
21 को खगोलीय घटना: दिन-रात होंगे बराबर, शुक्र का तारा रहेगा अस्त और शुभ कार्यों का शुभारंभ 14 अप्रैल से21 को खगोलीय घटना: दिन-रात होंगे बराबर, शुक्र का तारा रहेगा अस्त और शुभ कार्यों का शुभारंभ 14...

21 को खगोलीय घटना: दिन-रात होंगे बराबर, शुक्र का तारा रहेगा अस्त और शुभ कार्यों का शुभारंभ 14 अप्रैल से घटना का प्रभाव धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से माना जा रहा महत्वपूर्ण पावापुरी, निज संवाददाता/अनिल उपाध्याय। 21 मार्च को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन विषुव (एक्विनोक्स) होगा, जब पृथ्वी पर दिन और रात की अवधि समान होगी। इसके अलावा, शुक्र ग्रह (वीनस) आठ दिन के लिए अस्त रहेगा। इससे इसका प्रभाव धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, शुभ कार्यों की शुरुआत 14 अप्रैल से होग, जब खरमास समाप्त हो जाएगा। 21 मार्च को होने वाले विषुव के दौरान सूर्य का सीधा प्रकाश भूमध्य रेखा (एक्वेटर) पर सीधा पड़ेगा। इससे पूरी पृथ्वी पर दिन और रात की अवधि लगभग बराबर होगी। यह घटना वर्ष में दो बार होती है- पहला वसंत विषुव (21 मार्च के आस-पास), दूसरा शरद विषुव (22 सितंबर के आस-पास)। सूर्य का मेष राशि में प्रवेश: इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है। इसे खगोलीय दृष्टि से विशेष माना जाता है। इस दिन के बाद उत्तरी गोलार्ध में दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। जबकि, दक्षिणी गोलार्ध में इसके विपरीत कालचक्र होता है। शुक्र ग्रह होगा अस्त : आचार्य खगोलीय गणना के अनुसार 16 मार्च की रात से लेकर 23 मार्च तक शुक्र ग्रह अस्त रहेगा। इस दौरान इसका प्रभाव धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। 23 मार्च को शुक्र पूर्व में दिन 2:55 बजे उदय होंगे। शुभ कार्यों की शुरुआत 14 अप्रैल से होगी। 13 अप्रैल तक खरमास : भारतीय पंचांग के अनुसार, वर्तमान में खरमास चल रहा है, जो 15 मार्च से शुरू हुआ था और 13 अप्रैल तक रहेगा। खरमास के दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। 14 अप्रैल से खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके बाद विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है। इसे हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी माना जाता है। खगोलीय घटनाओं का प्रभाव: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन घटनाओं का प्रभाव राशियों पर भी पड़ता है। शुक्र के अस्त होने से वृषभ और तुला राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, जबकि विषुव के दिन ऊर्जा और संतुलन का अनुभव किया जाता है। शुक्र का अस्त होना विशेष रूप से प्रेम, विवाह और वित्तीय स्थिति पर प्रभाव डालेगा। इस दिन दान-पुण्य, मंत्र जाप और पूजा-पाठ करने से सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण तिथियां: 16 से 23 मार्च: शुक्र ग्रह अस्त। 21 मार्च: विषुव, दिन और रात बराबर। 14 अप्रैल: खरमास समाप्त, शुभ कार्यों का शुभारंभ। 21 मार्च 2025: विषुव (Equinox) का 12 राशियों पर प्रभाव 21 मार्च को पृथ्वी पर विषुव (Equinox) घटित होगा, इस दिन दिन और रात की अवधि समान होती है। यह खगोलीय घटना ऊर्जा संतुलन का प्रतीक मानी जाती है। इसके प्रभाव से ज्योतिषीय दृष्टि से सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, शुक्र का अस्त होना भी कुछ राशियों के लिए प्रभावी रहेगा। खगोलीय घटनाओं के 12राशियों पर प्रभाव : ♈ 1. मेष : • कॅरियर में नई संभावनाएं बनेंगी। • आर्थिक लाभ के योग हैं। • स्वास्थ्य में सुधार होगा। उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें। ♉2. वृषभ : • व्यापार में वृद्धि होगी। • पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। • मानसिक शांति मिलेगी। उपाय: शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें। ♊3. मिथुन : नौकरी में तरक्की के योग हैं। • निवेश में लाभ होगा। • दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। ♋4. कर्क : • स्वास्थ्य में सुधार होगा। • भूमि या संपत्ति से लाभ मिलेगा। • यात्रा के योग हैं। उपाय: • चंद्रमा के मंत्र का जाप करें। ♌ 5. सिंह • करियर में बदलाव का योग। • सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि। • जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और गुड़ का दान करें। ♍6. कन्या धन लाभ होगा। • स्वास्थ्य में सतर्कता बरतें। • प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। उपाय: बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनें। ♎ 7. तुला • जीवन में स्थिरता आएगी। • नौकरी-पेशा लोगों को लाभ होगा। • मानसिक शांति मिलेगी। उपाय: शुक्र मंत्र का जाप करें। ♏ 8. वृश्चिक • आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। • स्वास्थ्य में सुधार होगा। • अचानक धन लाभ के योग हैं। उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। ♐9. धनु • कॅरियर में उन्नति होगी। • यात्रा का योग है। • पुराने विवाद सुलझेंगे। उपाय: • गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें। ♑10. मकर • व्यापार में सफलता मिलेगी। • परिवार में सुख-शांति रहेगी। • नए संपर्क बनेंगे। उपाय: शनिवार को शनि मंत्र का जाप करें। ♒11. कुंभ • सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। • मानसिक तनाव दूर होगा। • कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं। ♓12. मीन • आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। • संतान पक्ष से सुख मिलेगा। • रुके हुए कार्य पूरे होंगे। उपाय: • गुरुवार को केले का दान करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।