इस्लामपुर में पूर्वी बाईपास बनाने का मंत्री ने दिया आश्वासन
इस्लामपुर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पूर्वी बाईपास के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। साथ ही, जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पश्चिमी बाईपास पर तेजी से काम हो रहा है। इस परियोजना से शहरवासियों को राहत मिलेगी।

इस्लामपुर, निज संवाददाता। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को इस्लामपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पूर्वी बाईपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराकर पूरा कराने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र के छूटे हुए अन्य विकास कार्यों में भी तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस्लामपुर को जाम की समस्या से निजात दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पश्चिमी बाईपास का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके पूरा होने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर संजय साहु, वीरेंद्र प्रसाद, मो. तनवीर आलम, महेंद्र सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


