Shooting Incident in Sherpur Village Over Previous Dispute Leads to Arrests नूरसराय में बदमाशों ने की फायरिंग, दोनों पक्षों से हुई प्राथमिकी, 2 गिरफ्तार, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsShooting Incident in Sherpur Village Over Previous Dispute Leads to Arrests

नूरसराय में बदमाशों ने की फायरिंग, दोनों पक्षों से हुई प्राथमिकी, 2 गिरफ्तार

नूरसराय के शेरपुर गांव में पुराने विवाद के चलते रविवार को फायरिंग हुई। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनिल राउत और बंटू राउत के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है। पुलिस ने बंटू राउत और उसके भतीजे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 29 Dec 2024 09:05 PM
share Share
Follow Us on
नूरसराय में बदमाशों ने की फायरिंग, दोनों पक्षों से हुई प्राथमिकी, 2 गिरफ्तार

नूरसराय, निज प्रतिनिधि। पूर्व के विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में बदमाशों ने रविवार की देर शाम फायरिंग की। इस संबंध में दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि रविवार को पूर्व विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच कहा-सुनी के बाद गाली-गलौज भी होने लगी। गांव के ही बंटू राउत व अनिल राउत के बीच वर्षों से विवाद होते आ रहा है। हालांकि, एक पक्ष अनिल राउत को दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट भी की गयी। अनिल राउत पक्ष के लोगों ने बंटू राउत के पक्ष के लोगों पर गोलीबारी करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, गोलीबारी की घटना की पुष्टि पुलिस-प्रशान नहीं कर रहा है। लेकिन, वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रायफल लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए बंटू राउत व उसके भतीजा को गिरफ्तार किया है। अनुसंधान के साथ साथ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।