गोलीबारी व रंगदारी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
गोलीबारी व रंगदारी के मामले में आरोपी गिरफ्तार गोलीबारी व रंगदारी के मामले में आरोपी गिरफ्तार गोलीबारी व रंगदारी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

गोलीबारी व रंगदारी के मामले में आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। चकंदरा पहाड़ में गोलीबारी व रंगदारी मांगने के मामले में चेवाड़ा थाने की पुलिस ने शहर के इंदाय से विवेक राज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि अप्रैल 2023 में चकंदरा पहाड़ में रंगदारी को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कसार थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक ऑटो का चक्का चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने तीन नाबालिगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।
जबकि, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने विभिन्न मामलों में पुलिस दबिश से घबराकर न्यायलय में आत्मसर्मपण किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।