कादी बिगहा देवी स्थान में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन कादी बिगहा देवी स्थान में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कादी बिगहा देवी स्थान में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार

कादी बिगहा देवी स्थान में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार

तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन फोटो : रहुई मंदिर-रहुई के कादीबिगहा गांव में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के कादी बिगहा गांव के देवी स्थान में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। इस अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

शिव मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी एवं नंदी महाराज की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आचार्य अनुज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि पहले दिन वेदी पूजन एवं जलाधिवास, दूसरे दिन अन्नाधिवास तथा तीसरे दिन पुष्पाधिवास व फलाधिवास के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की गई।

मंदिर का जीर्णोद्धार

ग्रामीण चंदन पाण्डेय ने बताया कि देवी स्थान परिसर में पहले से बजरंग बली, महारानी माता एवं शिव मंदिर स्थापित था। करीब 100 वर्ष पुराना शिव मंदिर जर्जर हो चुका था। ग्रामीणों के सहयोग से उसका जीर्णोद्धार कराया गया। अब गांव में तीन शिव मंदिर हो गए हैं। इसके अलावा गांव का मां काली मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। यहां दशहरा पर भारी भीड़ उमड़ती है। कार्यक्रम में कौशलेंद्र प्रसाद, भोलानाथ शर्मा, कृष्ण मुरारी प्रसाद, रजनीश कुमार संजीव, चंदन पाण्डेय, मुख्य पुजारी श्रवण पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, संतोष प्रसाद, धर्मेंद्र पासवान आदि ने सहयोग किया। (रहुई से रंजीत कुमार)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कादी बिगहा गांव में किस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया?
कादी बिगहा गांव में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।