शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

हिलसा में महावीर जयंती के अवसर पर शिव मंदिर में बजरंगबली की नई मूर्ति की स्थापना के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई। त्रिवेणी घाट से लाए गए गंगाजल के साथ जलभरी की गई। पुरानी मूर्ति का विसर्जन कर नई मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। समारोह में अखंड कीर्तन और महाभंडारा का आयोजन किया गया।

शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकली कलश शोभायात्रा फोटो: हिलसा कलश यात्रा : हिलसा में मूर्ति स्थापना को लेकर निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के कोर्ट परिसर स्थित शिव मंदिर में महावीर जयंती के मौके पर बजरंगबली की नई मूर्ति की स्थापना को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। फतुहां के त्रिवेणी घाट से लाए गए गंगाजल से बाबा अभयनाथ धाम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की गई। आयोजक ने बताया कि गुरुवार को पुरानी मूर्ति का विसर्जन कर नई मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हुआ।

शनिवार को महाभंडारा के साथ इसका समापन होगा। यह शोभा यात्रा बाबा अभयनाथ धाम से निकलकर सिनेमा मोड़ होते हुए मंदिर पहुंची। मौके पर अजय कुमार, उमेश सिंह, रवि कुमार, संजय पांडेय, बबलू कुमार, पिंटू कुमार, इंद्रजीत कुमार, कृष्णबल्लभ प्रसाद, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।