Biharsharif News: ओनमा : बाल कटवाने के विवाद में दो को लगी गोली, एक गाय की मौत
Biharsharif News: शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में रविवार को बाल और दाढ़ी बनवाने के विवाद के बाद करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से 70 वर्षीय वीरेंद्र सिंह और पीकू कुमार गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि एक गाय की मौत हो गई। रोड़ेबाजी में विकास कुमार भी घायल हुआ। घायलों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ओनमा गांव में गोलीबारी और घायलों की स्थिति
Biharsharif News:
ओनमा : बाल कटवाने के विवाद में दो को लगी गोली, एक गाय की मौत नाई की दुकान पर हुए मामूली विवाद के बाद दिनदहाड़े गलियों में की अंधाधुंध फायरिंग 70 वर्षीय और एक युवक गोली लगने से गंभीर, पावापुरी किए गए रेफर पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव, दो गुटों में तनाव की बनी है स्थिति फोटो 11 शेखपुरा 04 - शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में रविवार को घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ व छानबीन करती पुलिस। 11 शेखपुरा 05 - पावापुरी मेडिकल कॉलेज में गोली लगने से घायल बुजुर्ग वीरेन्द्र सिंह। शेखपुरा/शेखोपुरसराय, हिन्दुस्तान टीम। शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के ओनमा गांव में रविवार को दाढ़ी बनवाने के मामूली विवाद में दिनदहाड़े जमकर गोलीबारी की गयी। इस खूनी खेल में भागने में असमर्थ रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग वीरेंद्र सिंह की जांघ में और पीकू कुमार के हाथ में गोली लग गई। वहीं, खूंटे से बंधी रिक्कू कुमार की एक गाय भी गोली का शिकार होकर मौके पर ही मर गई। जबकि, रोड़ेबाजी में विकास कुमार घायल हुआ है। नाई की दुकान से शुरू हुआ खूनी खेल : गोलीबारी और दहशत के इस तांडव की शुरुआत नाई की दुकान पर बाल और दाढ़ी बनवाने के मामूली विवाद से हुई। पुलिस ने बताया कि गांव के मंटू सिंह का भतीजा सत्यम कुमार रविवार सुबह नाई श्रवण ठाकुर की दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे घर चलकर बाल बनाने का दबाव डाला। नाई द्वारा ग्राहकों को निपटा कर आने की बात कहने पर सत्यम भड़क गया और मारपीट कर दुकान का उस्तरा ले जाने लगा। उस्तरा ले जाने का विरोध करने पर विकास कुमार और सत्यम के बीच हाथापाई व रोड़ेबाजी हुई। करीब 40 राउंड फायरिंग से दहला गांव: विवाद इतना बढ़ा कि सत्यम अपने पिता, भाइयों और अन्य गुर्गों के साथ हथियार लेकर गांव की गलियों में उतर आया। दहशत फैलाने के लिए करीब 40 राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस को मौके पर से आधा दर्जन से अधिक खोखे मिले हैं। ग्रामीणों और घायल विकास के अनुसार, मंटू सिंह और उसके पुत्रों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्य आरोपी सत्यम हत्या के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पूरे ओनवां गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी मौके पर कैंप कर रहे हैं। फिलहाल घायलों को बरबीघा अस्पताल से से पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)


