Sheikhpura Shines in Karate Championship with 5 Medals Including 2 Golds कराटे प्रतियोगिता : शेखपुरा को दो स्वर्ण समेत मिले 5 पदक, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSheikhpura Shines in Karate Championship with 5 Medals Including 2 Golds

कराटे प्रतियोगिता : शेखपुरा को दो स्वर्ण समेत मिले 5 पदक

कराटे प्रतियोगिता : शेखपुरा को दो स्वर्ण समेत मिले 5 पदक कराटे प्रतियोगिता : शेखपुरा को दो स्वर्ण समेत मिले 5 पदक

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 8 Sep 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
कराटे प्रतियोगिता : शेखपुरा को दो स्वर्ण समेत मिले 5 पदक

कराटे प्रतियोगिता : शेखपुरा को दो स्वर्ण समेत मिले 5 पदक शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना सिटी में हुई बिहार इंटर स्कूल एंड कॉलेज कराटे चैंपियनशिप अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में शेखपुरा के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है। जिला कराटे संध के जिला सचिव सिहानदाई अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक और आत्मविश्वास के साथ जीत का परचम लहराया। स्वर्ण पदक विजेताओं में खुशी मिश्रा ने अंडर-14 के 37 से 40 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, अर्पित चंद्र अंडर-14 बालक वर्ग में 37 से 40 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, 50 से 53 किलोग्राम में शिवम कुमार ने रजत एवं 56 से 59 किलोग्राम में तेजस कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में शिवम कुमार ने 54 से 57 किलोग्राम में अपने विरोधियों को हराकर रजत पदक जीता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।