90 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
शेखपुरा में पुलिस ने 90 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। टाउन थाने के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, पुलिस ने महादेव नगर के पास वाहन जांच के दौरान ई-रिक्शा से शराब की खेप बरामद की। तस्कर का नाम ललन कुमार है, जो इंदाय मोहल्ला का निवासी है।

शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाने की पुलिस ने 90 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब की ढुलाई में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने महादेव नगर स्थित डंपिंग यार्ड के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बतौरा गांव से शेखपुरा की ओर शराब की खेप लेकर आ रही एक ई-रिक्शा को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 90 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने इंदाय मोहल्ला निवासी ललन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


