Biharsharif News: शेखपुरा में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शानदार आगाज
Biharsharif News: शेखपुरा के सम्राट अशोक भवन में राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकार के संयुक्त आयोजन में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। डीएम शेखर आनंद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए टीम भावना, समानता और पढ़ाई के साथ खेलों के महत्व पर जोर दिया।

Biharsharif News: शेखपुरा में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शानदार आगाज सम्राट अशोक भवन में 14, 17 और 19 आयु वर्ग का अंतर प्रमंडल मुकाबला शुरू डीएम की अपील- बिना भेदभाव के टीम भावना से खेलें, पढ़ाई के साथ खेल भी है जरूरी फोटो 12मनोज01 - शहर के सम्राट अशोक भवन में सोमवार को ताइक्वांडो खेल का शुभारंभ करते डीएम शेखर आनंद। शेखपुरा, निज संवाददाता। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शहर के सम्राट अशोक भवन में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (बालक वर्ग 14, 17 एवं 19 वर्ष) का भव्य आगाज हुआ। खेल महाकुंभ का उद्घाटन डीएम शेखर आनंद ने किया।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए डीएम ने कहा कि शेखपुरा में ताइक्वांडो का निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने बच्चों को टीम भावना से खेलने और मैदान में किसी भी प्रकार का भेदभाव न रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी स्वाति कुमारी सहित विभिन्न प्रमंडलों से आए प्रतिभागी, शारीरिक शिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)

