Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSheikhpura District Elections Voters Turn Out Fearlessly Amid Security
शेखपुरा : चेवाड़ा में बेखौफ होकर मतदाताओं ने डाले वोट

शेखपुरा : चेवाड़ा में बेखौफ होकर मतदाताओं ने डाले वोट

संक्षेप: शेखपुरा जिला के चेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षित मतदान हुआ। मतदाता सुबह साढ़े छह बजे से ही कतार में लग गए थे। मतदान प्रक्रिया में कुछ तकनीकी समस्याएं आईं, लेकिन मतदान में तेजी बनी रही। अधिकारियों ने मतदाता पर्ची की कमी को लेकर भी कदम उठाए, जिससे सभी को वोट देने का अवसर मिला।

Thu, 6 Nov 2025 09:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

शेखपुरा जिला : विधानसभा चुनाव : 06 चेवाड़ा में बेखौफ होकर मतदाताओं ने डाले वोट फोटो चेवाड़ा01- चेवाड़ा के बूथ पर वोट देने के लिए कतार में खड़ी मतदाता। चेवाड़ा, निज संवाददाता। शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के चेवाड़ा प्रखंड में गुरुवार को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान कराया गया। मतदाताओं ने बेखौफ होकर वोट किया। वोटिंग की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होनी थी। लेकिन, काफी संख्या में वोटर बूथों पर साढ़े छह बजे से ही कतार में लग गये थे। सुबह सात बजे से 10 बजे तक वोटरों की कतारें लम्बी रही तो मतदान की रफ्तार तेज रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे मतदाता की रफ्तार कम होने लगी। 11 बजे तक करीब 30 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया था। हालांकि, शाम चार बजे के बाद वोटिंग की रफ्तार एक बार फिर से तेजी पड़ी। बूथ संख्या 254 पर वीवी पैट हुई खराब : चेवाड़ा के बूथ नंबर 254 पर वीवी पैट मशीन खराब हो गयी। इसके कारण वोटरों को कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। हालांकि, वीवी पैट को कुछ ही देर में ठीक कर दिया गया। पीठासीन पदाधिकारी मो. अमीर ने बताया कि वीवी पेट में खराबी आने के कारण कुछ देर वोटिंग की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। मतदाता पर्ची नहीं रहने से हुई परेशानी बीएलओ की लापरवाही के कारण कई मतदाता को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मतदाता पर्ची के लिये वोटर इधर-उधर भटकते रहे। बेलदरिया टोले के कारु केवट के पास मतदाता पहचान पत्र रहने के बाद भी पर्ची नहीं रहने के कारण मतदान केन्द्र से बिना वोट दिये ही वापस कर दिया गया। हालांकि, बाद में अधिकारी की पहल पर उन्हें वोट दिलाया गया। बीडीओ विपिन कुमार ने कहा कि बीएलओ के माध्यम से हर घर मतदाता पर्ची भेजी गयी थी। जिनके पास पर्ची नहीं थी , उन्हें भी वोट दिलाया गया है ।