ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफशारदीय नवरात्र: दूसरे दिन माता ब्रह्मचारणी की हुई आराधना

शारदीय नवरात्र: दूसरे दिन माता ब्रह्मचारणी की हुई आराधना

शारदीय नवरात्र: दूसरे दिन माता ब्रह्मचारणी की हुई आराधना शारदीय नवरात्र: दूसरे दिन माता ब्रह्मचारणी की हुई आराधना शारदीय नवरात्र: दूसरे दिन माता ब्रह्मचारणी की हुई आराधना शारदीय नवरात्र: दूसरे दिन...

शारदीय नवरात्र: दूसरे दिन माता ब्रह्मचारणी की हुई आराधना
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफTue, 27 Sep 2022 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्र: दूसरे दिन माता ब्रह्मचारणी की हुई आराधना

चहुंओर हो रही मां की जय जयकार, हर तरफ बना है भक्ति का माहौल

पूजा पंडालों को आकर्षक लुक देने में जुटे हैं कारीगर

फोटो

27हिलसा03-हिलसा के माता महाकाली मन्दिर में दुर्गा पाठ करते भक्त।

नालंदा, हिन्दुस्तान टीम।

नवरात्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को माता ब्रह्मचारणी की पूजा की गयी। हर तरफ मां की जय जयकार हो रही है। हिलसा शहर के प्रमुख मंदिरों में सुमार माता महाकाली मन्दिर, श्रीबड़ी दुर्गा स्थान एव गौरी दुर्गा शक्ति धाम सहित विभिन्न पूजा पंडालों में भक्ति का माहौल बना हुआ है।

शाम में आरती में शामिल होने के श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। माता के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं के चेहरे पर चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... का भाव देखा जा रहा। वहीं, नारियल और चुनरी चढ़ाने के लिए लोग मंदिरों में पहुंच रहे हैं। हिलसा के माता महाकाली मन्दिर के प्रधान पुजारी आचार्य संयोगनन्द पाठक ने बताया कि नवरात्र में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा की जाती है। नवरात्र के दूसरे दिन माता रानी ब्रह्मचारणी की अभिषेक व आरती की गयी है। इधर, जिले के शहरी व प्रखंड मुख्यालयों में बनाये जा रहे पूजा पंडालों को आकर्षक लुट देने में कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। मां की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कहीं अक्षरधाम बन रहा है तो कहीं परीलोक। रविवार को मां की प्रतिमा स्थापित दर्शन के लिए पट खोल दिये जाएंगे। इसी के साथ सड़कों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें