राजस्व कर्मचारी के बाद एसएफसी के डाटा ऑपरेटर गए हड़ताल पर
बिहारशरीफ में राज्य खाद्य निगम के 26 डाटा ऑपरेटर 23 माह से मानदेय न मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल से अनाज उठाव का कार्य ठप हो गया है। ऑपरेटरों ने कहा कि 2014 से काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें 18 माह का मानदेय नहीं मिला। जब तक भुगतान नहीं होगा, हड़ताल जारी रहेगी।

राजस्व कर्मचारी के बाद एसएफसी के डाटा ऑपरेटर गए हड़ताल पर 23 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डॉटा ऑपरेटरों ने की हड़ताल जिले में 26 डॉटा ऑपरेटर हैं कार्यरत, गोदाम से अनाज उठाव ठप फोटो: एफसीआई ऑपरेटर: बिहारशरीफ में राज्य खाद्य निगम कार्यालय के बाहर विरोध जताते डाटा ऑपरेटर। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में राजस्व कर्मचारी 11 फरवरी से ही बेमियादी हड़ताल पर हैं। अब राज्य खाद्य निगम नालंदा इकाई के डाटा ऑपरेटर भी 23 माह से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मियों की हड़ताल पर जाने से राज्य खाद्य निगम कार्यालय व सरकारी गोदामों पर अनाज उठाव का कार्य ठप हो गया है।
ऑपरेटर कन्हैया कुमार, रवि नंदन प्रसाद, राहुल कुमार, महेश सिंह, रमाकांत कुमार, अजीत कुमार, आनंद कुमार समेत अन्य ने बताया कि वर्ष 2014 से कार्यरत हैं। बहुत ही कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। बाबजूद, 23 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। ऑपरेटरों ने इन 23 में से 18 माह का मानदेय भुगतान नहीं करने की बात कही। विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने कहा कि जब तक मानदेय का भुगतान नहीं होगा, हड़ताल जारी रहेगी। 52 दिन से कमचारी हड़ताल में : जिले में राजस्व कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को पूरा कराने को लेकर 11 फरवरी से सामूहिक अवकाश पर हैं। संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रताप कुमार ने बताया कि जिले 120 राजस्व कर्मचारी कार्यरत हैं। जबकि, पंचायतों की संख्या 230 है। एक ही कर्मचारी को कई पंचायतों में कार्य करने की जिम्मेवारी सौंप दी गयी है। ऐसे में काम निपटाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। काम में देरी होने पर स्थानीय लोगों का भी कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


