नव नालंदा महाविहार के छात्रों ने सीखे पुरातात्विक उत्खनन के गुर
गया जिले के गुरुआ में छात्रों को दिया गया 7 दिवसीय प्रशिक्षण नव नालंदा महाविहार के छात्रों ने सीखे पुरातात्विक उत्खनन के गुर नव नालंदा महाविहार के छात्रों ने सीखे पुरातात्विक उत्खनन के गुर

गया जिले के गुरुआ में छात्रों को दिया गया 7 दिवसीय प्रशिक्षण फोटो : नालंदा 01-गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के दुबा गांव में उत्खनन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल नव नालंदा महाविहार के छात्र व शिक्षक। नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के एमए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित सात दिवसीय पुरातात्विक उत्खनन प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को पूरा हो गया। गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के दुबा गांव के प्राचीन टीले पर आयोजित प्रशिक्षण में छात्रों ने पुरातात्विक उत्खनन के गुर सीखे। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मगध विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन विभाग द्वारा किए जा रहे उत्खनन स्थल पर बारीकियों को सीखा।
प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकें
डॉ. जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने निम्नलिखित तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण लिया। छात्रों को साइट सर्वे, ट्रेन ले आउट, पॉटरी यार्ड, डॉक्यूमेंटेशन आदि की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान केवल खुदाई ही नहीं, बल्कि बौद्धिक चर्चाओं पर भी जोर दिया गया। प्रतिदिन सुबह-शाम सैद्धांतिक सत्र आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त, छात्रों ने बराबर एवं नागार्जुन गुफाओं का भ्रमण कर मौर्यकालीन रॉक-कट वास्तुकला का अध्ययन कराया गया।महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण
टीम ने बोधगया स्थित पुरातात्विक संग्रहालय और महाबोधि मंदिर परिसर का भी दौरा किया ताकि बौद्ध कला और विरासत को गहराई से समझा जा सके। सहायक प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा है। इससे छात्रों को किताबी ज्ञान के बजाय धरातल पर अनुभव मिलता है। अतिथि शिक्षक डॉ. नयनसी प्रिया, डॉ. रूप नारायण भायना और डॉ. अतुल कुमार वर्मा ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा)अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


