व्यवसायी से 75 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में 7 गिरफ्तार
राजगीर, निज प्रतिनिधि। व्यवसायी से 75 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में 7 गिरफ्तार व्यवसायी से 75 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में 7 गिरफ्तार

राजगीर, निज प्रतिनिधि। कतरीसराय के फर्नीचर व्यवसायी से 75 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छह अप्रैल को रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। सात आरोपितों को बिहारशरीफ व मानपुर से पकड़ा गया है। इनमें बिहार थाना क्षेत्र के अम्बेर चौक निवासी रौशन कुमार, लहेरी थाना क्षेत्र के सोहनकुआं मोहल्ला निवासी राहुल कुमार उर्फ विवेक प्रियदर्शी, मानपुर थाना क्षेत्र के नेवाजी बिगहा गांव का नीरज उर्फ मनीष, रविशंकर कुमार, बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र का आर्यन शर्मा उर्फ रिशु, झारखंड के कोडरमा निवासी प्रेरित कुमार और नवादा जिला निवासी गुड्डू कुमार को पकड़ा गया है।
गुड्डू अभी सोहन कुआं में रहता है। उनके पास से नौ मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आधार कार्ड आदि बरामद किया गया है। छापेमारी में सर्किल इंस्पेक्टर सुमंत कुमार, संजय कुमार, राजगीर, कतरीसराय, पावापुरी के थानाध्यक्ष आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


