बूथों पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा
बूथों पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ाबूथों पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ाबूथों पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ाबूथों पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा...

बूथों पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित ‘चलो जीते हैं फिल्म दिखाई जाएगी सेवा पखवाड़ा सह जनसंपर्क अभियान चलाएंगे कार्यकर्ता घर-घर जाकर 2005 के पहले और बाद के बिहार के बारे में बताएंगे लोगों को भाजपा कार्यालय में बैठक में नेताओं ने बनायी आगे की रणनीति फोटो : भाजपा सेवा : बिहारशरीफ भाजपा कार्यालय में रविवार को सेवा पखवाड़ा सह जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए जानकारी देतीं विधान पार्षद निवेदिता सिंह व अन्य। बिहारशरीफ , निज संवाददाता। जिला के सभी बूथों पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।
इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित ‘चलो जीते हैं फिल्म दिखाई जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा सह जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस दौरान वे घर-घर जाकर 2005 के पहले और बाद के बिहार के बारे में लोगों को बताएंगे। बिहारशरीफ भाजपा कार्यालय में रविवार को सेवा पखवाड़ा सह जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए आगे की रणनीति बनायी गयी। इसमें विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर यह अभियान शुरू होगा, जो दो अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के दिन तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने, भारत को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत होकर विकसित देश बनाने में योगदान कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए उम्मीदवारों की जीत के लिए अभी से लग जाने की अपील की। कहा पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करें, ताकि हमारा देश दुनिया में अपना परचम लहराते हुए विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सके। आज पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में तेजी से विकासात्मक काम हो रहे हैं। इसे बिहार के किसी कोने में देखा जा सकता है। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय सह प्रभारी जितेन्द्र नीरज, जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा, प्रो. रामसागर सिंह, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिवरतन प्रसाद, अविनाश, अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, साबो देवी, डॉ. आशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, अमरेश, राजू माहुरी, रंजू, योगेन्द्र मंडल, प्रप्फुल पटेल, सोनू कुमार हिंदू, अनुग्रह नारायण, रीना कुमारी, सीमा चौधरी, अमित शान, विकास, सौरव जैन, विकास चंद्रवंशी, रामानुज सिंह, रजनीश, संदीप, अविनाश, धर्मेंद्र कुशवाहा, मुकेश, चुन्नी देवी, मंजय चंद्रवंशी, विपीन झा, धर्मेंद्र धुरी, राधेश्याम चौहान, विशाल, कृष्णमूर्ति, निर्मल कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




