Seminar on Drug Abuse Impact on Health at Local Polytechnic College नशीले पदार्थ स्वच्छ समाज व छात्रों के सर्वांगीण विकास में सबसे बड़ी बाधा : प्राचार्य , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSeminar on Drug Abuse Impact on Health at Local Polytechnic College

नशीले पदार्थ स्वच्छ समाज व छात्रों के सर्वांगीण विकास में सबसे बड़ी बाधा : प्राचार्य

स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को नशीले पदार्थों के मानव शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य आनंद विजय ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 13 Sep 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
नशीले पदार्थ स्वच्छ समाज व छात्रों के सर्वांगीण विकास में सबसे बड़ी बाधा : प्राचार्य

अस्थावां, निज संवाददाता। स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को सेमिनार आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थ से मानव शरीर पर पड़ने वाले दूष्प्रभाव की जानकारी दी गयी। प्राचार्य आनंद विजय ने बताया कि नशीले पदार्थ स्वच्छ समाज व छात्रों के सर्वांगीण विकास में सबसे बड़ी बाधा है। छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य व नशीले पदार्थों से होने वाले खतरे के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी। पावापुरी बिमिम्स के मनोचिकित्सक डॉ. राम प्रवेश सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल चिकित्सा का विषय नहीं, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन, सोच और व्यवहार से गहराई से जुड़ा हुआ है। युवाओं को नशीले पदार्थ से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

मंच का संचालन प्रो. राजीव लोचन ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।