Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSecurity Audit Begins for 250-Meter Long Bridges in District
250 मीटर से लंबे जिले के 3 पुलों की सुरक्षा जांच शुरू

250 मीटर से लंबे जिले के 3 पुलों की सुरक्षा जांच शुरू

संक्षेप:

बिहारशरीफ जिले में 250 मीटर या उससे लंबे तीन पुलों की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। डीएम कुंदन कुमार ने इसके लिए विशेष टीम बनाई है। यह जांच गिरियक-पार्वती पथ, राजगीर-गिरियक पथ और पावापुरी-नानंद पथ पर बने पुलों की होगी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Nov 24, 2025 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

250 मीटर से लंबे जिले के 3 पुलों की सुरक्षा जांच शुरू जिले में सिर्फ 3 ही पुल हैं 250 मीटर से लंबे डीएम ने जांच के लिए बनायी विशेष टीम बिहारशरीफ, निज संवाददाता। यातायात को सुरक्षित व सुविधाजनक बनाए रखने के लिए जिले में बने 250 मीटर या इससे लंबे पुलों की सुरक्षा जांच (सिक्यूरिटी ऑडिट) शुरू कर दी गयी है। डीएम कुंदन कुमार ने इसके लिए विशेष टीम बनायी है। जिला में तीन पुल इस लंबाई के हैं, जिनकी जांच होनी है। गिरियक-पार्वती पथ के बीच सकरी नदी पर बना 889 मीटर, राजगीर-गिरियक पथ में पंचाने नदी पर बना 350 मीटर लंबा और पावापुरी-नानंद पथ में पंचाने नदी पर बना 250 मीटर लंबे पुलों की सुरक्षा जांच सोमवार से शुरू कर दी गयी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सकरी नदी पर बने पुल की सुरक्षा जांच मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार और गिरियक कार्य प्रशाखा के कनीय अभियंता सामर्थ सिद्धार्थ के नेतृत्व में किया जाएगा। जबकि, गिरियक में बने पुल की जांच राजगीर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजन कुमार और सिलाव कार्य प्रशाखा के कनीय अभियंता ओसामा सैफुल्लाह की अगुआई में की जा रही है। इसी तरह, नानंद में पंचाने नदी पर बने पुल की सुरक्षा जांच राजगीर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिषेक कुमार और राजगीर पथ प्रशाखा के कनीय अभियंता धीरज कुमार करेंगे। इसके लिए सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बलों को भी लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज मेंटेनेंस के तहत यह सुरक्षा जांच की जा रही है। इन अधिकारियों के नेतृत्व में पटना आईआईटी और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के पुल विशेषज्ञ करेंगे। उनकी राय पर आवश्यकता के अनुसार इसका रखरखाव किया जाएगा।