हिलसा के एसयू कॉलेज की जमीन का सीमांकन लंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

एसडीओ ने 24 घंटे के अंदर मांगा है रिपोर्ट हिलसा के एसयू कॉलेज की जमीन का सीमांकन लंबित हिलसा के एसयू कॉलेज की जमीन का सीमांकन लंबित

हिलसा के एसयू कॉलेज की जमीन का सीमांकन लंबित

एसडीओ ने 24 घंटे के अंदर मांगा है रिपोर्ट फोटो : हिलसा04-हिलसा के एसयू कॉलेज का जर्जर छात्रावास। हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज के जर्जर छात्रावास एवं भवन भूमि का सीमांकन नहीं होने से विकास योजनाएं प्रभावित हो रही है।

भूमि सीमांकन का निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ अमित कुमार पटेल ने सीओ को 24 घंटे के भीतर भूमि का सीमांकन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अंतिम निर्देश दिया है। अनुमंडल कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार नौ अप्रैल को कॉलेज की भूमि का सीमांकन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो सीमांकन कराया गया और न ही कोई प्रतिवेदन सौंपा गया। इससे प्रतीत होता है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। यह अत्यंत गंभीर विषय है। प्राथमिकता के आधार पर भूमि सीमांकन कराने का निर्देश दिया गया है। इसकी प्रति कॉलेज प्रशासन को भी भेजी गई है।

कॉलेज प्रशासन की भूमिका

प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह ने कहा कि कॉलेज की जमीन, तालाब और अन्य परिसंपत्तियां ऐतिहासिक धरोहर हैं। इन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री सचिवालय से भी सहयोग लिया जाएगा। एसडीओ इस कार्य में कॉलेज प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं। 24 घंटे के भीतर सीमांकन नहीं होने पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई हो सकती है। (हिलसा से मनीष कुमार)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसडीओ ने कब तक रिपोर्ट मांगी है?
एसडीओ अमित कुमार पटेल ने 24 घंटे के भीतर भूमि का सीमांकन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अंतिम निर्देश दिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।