Biharsharif News: आनंद वाटिका में अतिथियों ने पौधरोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: हरनौत के द्वारिकाबिगहा गांव में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। यहां समाजसेवी दीपक कुमार और महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने पेड़ों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में लोकगीत और कजरी नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया।

Biharsharif News: आनंद वाटिका में अतिथियों ने पौधरोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

Biharsharif News: आनंद वाटिका में अतिथियों ने पौधरोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश सावन महोत्सव में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोकगीत और कजरी नृत्य ने बांधा समां फोटो : आनंद वाटिका : हरनौत के द्वारिकाबिगहा गांव स्थित आनंद वाटिका में रविवार को सावन महोत्सव में हरियाली का संदेश देतीं महिलाएं। बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

सावन महोत्सव का आयोजन

हरनौत प्रखंड के द्वारिकाबिगहा गांव स्थित आनंद वाटिका में रविवार को सावन महोत्सव मनाया गया। समाजसेवी दीपक कुमार व महिलाओं ने पौधे लगाकर लोगों को हरियाली के साथ पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी व नशा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि पेड़ धरती का भूषण हैं। स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए पौधों का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। गांव व वाटिका में चेरों थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार, मुखिया अशोक रजक समेत अन्य अतिथियों ने पौधे लगाए। लोगों को पौधे भी बांटे गए। इसमें मधुबनी के घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ से जुड़ी कस्तूरबा महिला मंडल और किशोरी मंडल की सदस्यों ने भी भाग लिया।

कला और संस्कृति का समां

लोक गायक भैया अजीत और गायिका रेखा वर्मा ने गीत पेश कर समां बांध दिया। महिलाओं व किशोरियों ने हरे परिधान में सावन की छटा बिखेरी। प्रज्ञा सिंह के नृत्य और महिलाओं के पारंपरिक कजरी नृत्य ने लोगों का मन मोहा। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

सामान्य प्रश्न

✦सावन महोत्सव का आयोजन कहाँ हुआ?−
सावन महोत्सव आयोजन हरनौत के द्वारिकाबिगहा गांव स्थित आनंद वाटिका में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: आनंद वाटिका में अतिथियों ने पौधरोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश